{"_id":"65fc738074466d6a2d08d042","slug":"doctor-was-called-home-on-the-pretext-of-robbery-and-assault-faridabad-news-c-24-1-fb11002-105361-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डाॅक्टर को बहाने से घर बुला की लूटपाट व मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डाॅक्टर को बहाने से घर बुला की लूटपाट व मारपीट
विज्ञापन
- लूटपाट कर बंधक बनाकर रखा, पुलिस ने दो महिलाओं समेत छह को किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। पुलिस ने हथीन में क्लीनिक चलाने वाले एक डॉक्टर को इलाज के बहाने से घर बुला लूटपाट कर बंंधक बनाने के आरोप में दो महिलाओं सहित आठ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। डॉक्टर किसी तरह से वहां से निकलकर भाग गया और मामले की सूचना पुलिस को दी। हथीन थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
हथीन थाना प्रभारी छत्रपाल ने बताया कि होडल निवासी अशोक कुमार ने शिकायत दी है कि वह हथीन में क्लीनिक चलाता है। उसके क्लीनिक पर गांव कोट के रहने वाले जान मोहम्मद का आना जाना था। कुछ समय पहले जान मोहम्मद ने उसका परिचय रेहाना नाम की महिला से कराया था। जिसकी तबीयत खराब थी। उसने रेहाना को दवा दी थी। कुछ दिन बाद रेहाना अपने साथ बिलकिस नाम की महिला को इलाज के लिए लाई थी। बिलकिस को भी उसने दवाई दी थी। 19 मार्च को रेहाना और बिलकिस उसके पास आईं। बिलकिस ने कहा कि उसे दवाइयों से ज्यादा आराम नहीं हुआ। बिलकिस ने उसे उपचार के लिए शाम को घर बुलाया। वह रात के करीब आठ बजे बिलकिस के घर पहुंच गया। घर पर बिलकिस और रेहाना मौजूद थीं। इसके बाद रेहाना ने घर का दरवाजा बंद कर दिया। उधर बिलकिस ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बिलकिस के परिजन और अन्य लोग मौके पर आते गए। आते ही उससे 2800 रुपये की नकदी, बाइक और अन्य कागजात लूट लिए। इसके बाद उसका अपहरण कर उसे गांव सिरौली ले गए और जमकर मारपीट की। उसे बंधक बनाकर रखा। शिकायत में कहा गया है कि वह बड़ी मुश्किल से मौका देखकर अपनी जान बचाकर वहां से भागा तथा निकलने के बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेहाना, बिलकिस, हारुन, असमीना, इकबाल, मकमुल, मुन्नु,मुख्ता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया और रेहाना, असमीना सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य दो को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।