{"_id":"6261929da068b77d8c601aef","slug":"doctor-posted-in-emergency-ward-assaulted-faridabad-news-noi644238514","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर से मारपीट
विज्ञापन
फरीदाबाद। बीके नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात एक चिकित्सक के साथ बुधवार रात कुछ युवकों ने मारपीट की। पीड़ित चिकित्सक के अनुसार आरोपी गलत एमएलआर बनाने का दबाव बना रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित डॉ. अंशु आनंद बीके अस्पताल में कार्यरत हैं।
बुधवार रात करीब 9:30 बजे इमरजेंसी वार्ड में तैनात थे। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात में शिवम नामक एक युवक इलाज कराने पहुंचा। उसने कहा कि सड़क हादसे में घायल हो गया है। साथ ही एमएलआर बनाने का दबाव बनाने लगा। चिकित्सक के अनुसार युवक गंभीर रूप से घायल नहीं था, जबकि इमरजेंसी वार्ड में और भी कई गंभीर मरीज इलाज कराने पहुंचे थे। इसलिए शिवम को कुछ देर रुकने का इशारा किया। चिकित्सक का आरोप है कि इस पर युवक भड़क गया और गाली-गलौज शुरू कर दी। परिवार के अन्य सदस्यों को भी बुला लिया। सभी ने मारपीट शुरू कर दी। इससे इमरजेंसी वार्ड में अफरातफरी का माहौल हो गया। फिलहाल एनआईटी-तीन नंबर चौकी की पुलिस मामले की जांच कर रही है।