{"_id":"61801f3721337606700114c9","slug":"diwali-will-be-celebrated-under-the-protection-of-1500-police-personnel-faridabad-news-noi613744318","type":"story","status":"publish","title_hn":"1500 पुलिस कर्मियों की सुरक्षा में मनेगी दीपावली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1500 पुलिस कर्मियों की सुरक्षा में मनेगी दीपावली
विज्ञापन
फरीदाबाद। दीपावली के त्योहार में लोगों की सुरक्षा व्यवस्था में 1500 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। इसके लिए पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। कुछ बाजारों मेें बिना वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। वे हर आने-जाने वाले पर नजर रखे हुए हैं।
महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिना वर्दी में महिला पुलिस को भी तैनात किया गया है। इनका मुख्य काम बाजार में छेड़खानी और झपटमारी रोकने पर होगा। मंगलवार सुबह से शहर में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू हो जाएगी। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को दीवाली के दौरान अपने क्षेत्र में मौजूद रहने और लगातार गश्त के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कंट्रोल रूम को भी सतर्क रहने व प्रत्येक सूचना तुरंत संबंधित थाना या चौकी प्रभारी तक पहुंचाने के लिए कहा है।
त्योहारों के दौरान हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी पुलिस तैयार है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने के साथ-साथ शहर में पुलिस जवानों को सादे कपड़ों में भी तैनात किया गया है। हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए रिहायशी क्षेत्र में महिला पीसीआर सहित तमाम पीसीआर, राइडर, थाना व चौकी पुलिस पेट्रोलिंग करते रहेंगे। पुलिस सरेआम शराब पीने वालों की धरपकड़ करेगी। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।