फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Disturbances in three Anganwadi centers of Chandpur

Faridabad News: चांदपुर के तीन आंगनबाड़ी केंद्रों में गड़बड़ी

Wed, 05 Nov 2025 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Disturbances in three Anganwadi centers of Chandpur
वर्करों को कारण बताओ नोटिस जारी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
तिगांव। बल्लभगढ़ ब्लॉक के चांदपुर गांव स्थित तीन आंगनबाड़ी केंद्रों में अनियमितताएं सामने आने पर महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से वर्करों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विभागीय निरीक्षण के दौरान केंद्रों पर बच्चे अनुपस्थित मिले, रिकॉर्ड में गड़बड़ी पाई गई तथा पोषण एवं शिक्षा संबंधी गतिविधियों में लापरवाही सामने आई।

वीडियो वायरल होने के बाद की गई कार्रवाई : चांदपुर गांव की तीन आंगनबाड़ी केंद्रों में गड़बड़ी को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें की आंगनबाड़ी केंद्रों में दोपहर के 12 बजे भी बच्चे उपस्थित नहीं थे। जिसके आधार पर विभाग के द्वारा निरीक्षण किया गया ।
विज्ञापन



वर्जन

केंद्रों पर न तो बच्चों की उपस्थिति ठीक पाई गई और न ही बच्चों को दी जाने वाली किट एवं शैक्षिक सामग्री का सही उपयोग हो रहा था। इसको गंभीर लापरवाही मानते हुए इन तीनों केंद्रों की वर्करों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए गए हैं। अनियमितता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी -मंजू, बाल विकास परियोजना अधिकारी, बल्लभगढ़ ब्लॉक
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed