फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   District players dominate Asian Boxing Championship

Faridabad News: एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जिले की खिलाड़ियों का दबदबा

Sat, 24 May 2025 11:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
District players dominate Asian Boxing Championship
माही सिवाच ने स्वर्ण व पायल ने जीता रजत पदक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जिले की महिला मुक्केबाजों का दबदबा रहा। अंडर-22 आयु वर्ग के 46 से 48 किलोग्राम भारवर्ग में माही सिवाच ने कजाकिस्तान की मुक्केबाज को हराकर स्वर्ण जीता, जबकि इसी आयु वर्ग के 81 किलोग्राम से अधिक भारवर्ग में पायल जाखड़ को कजाकिस्तान की मुक्केबाज से हारकर रजत पर संतोष करना पड़ा। ये दोनों मुक्केबाज सेक्टर 12 खेल परिसर स्थित द्रोणाचार्य बॉक्सिंग क्लब में अभ्यास करती हैं।
कोलंबो के श्रीलंका में 16 से 24 मई तक एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें मुजेसर निवासी पायल जाखड़ ने 81 किलोग्राम से अधिक भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में कजाकिस्तान की टोकटासिन एसिल से हार कर रजत पदक जीता, जबकि माही सिवाच ने फाइनल मुकाबले में कजाकिस्तान की अकबोटा बोलत को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इस जीत से माही सिवाच के पिता देवेंद्र सिवाच तथा माता मुनेश कुमारी बहुत खुश हैं। उनका कहना है कि उनकी बेटी ने देश का नाम रोशन किया है। माही सिवाच इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में कई पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन

इनके साथ ही पायल जाखड़ के पिता मनोज कुमार व माता रेखा देवी ने भी खुशी जाहिर की है। उनका कहना है कि पायल राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी है। इस जीत पर उनके कोच डॉ. राजीव गोदारा के बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed