फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   District Overall Champion in Haryana State Boys' Under-14 SwimmingDistrict Overall Champion in Haryana State Boys' Under-14 Swimming

Faridabad News: हरियाणा स्टेट बॉयज अंडर-14 तैराकी में जिला ओवरऑल चैंपियन

Thu, 24 Sep 2026 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
District Overall Champion in Haryana State Boys' Under-14 SwimmingDistrict Overall Champion in Haryana State Boys' Under-14 Swimming
नंबर गेम-17 पदक जिले ने जीते
विज्ञापन

5 पदक पर आसिफ का कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। हरियाणा स्टेट बॉयज अंडर-14 तैराकी प्रतियोगिता में जिले ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। जिले के खिलाड़ियों ने अलग-अलग तैराकी स्पर्धाओं में 17 पदक जीते। इनमें नौ स्वर्ण और आठ रजत पदक हैं। कई खिलाड़ियों ने एक से अधिक स्पर्धाओं में पदक जीते।

इसमें आरेज आसिफ ने सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर फ्री स्टाइल और 50 मीटर बैक स्ट्रोक में स्वर्ण पदक जीते। वहीं 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक और 4 गुणा 100 मीटर एफ/एस रिले में उन्होंने रजत पदक हासिल किया। 4 गुणा 100 मीटर मेडले रिले में भी आरेज आसिफ ने स्वर्ण पदक जीता। आसिफ ने पांच पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन


उज्ज्वल यादव ने 200 मीटर फ्री स्टाइल और 400 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने 4 गुणा 100 मीटर एफ/एस रिले में रजत और 4 गुणा 100 मीटर मेडले रिले में स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने चार पदकों पर कब्जा जमाया। रुद्र शांडिल्य ने भी चार पदक जीतकर टीम के पदक अभियान को मजबूती दी। उन्होंने 4 गुणा 100 मीटर मेडले रिले में स्वर्ण और 200 मीटर बैक स्ट्रोक में स्वर्ण पदक जीता। वहीं 100 मीटर बैक स्ट्रोक में रजत और 4 गुणा 100 मीटर एफ/एस रिले में रजत हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरशेत सिंह संधू ने 100 मीटर बटरफ्लाई और 200 मीटर बटरफ्लाई और 4 गुणा 100 मीटर एफ/एस रिले में रजत पदक हासिल किया। वहीं आभान बंसल ने 4 गुणा 100 मीटर मेडले रिले में स्वर्ण पदक जीता। जिले के खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन के साथ रिले स्पर्धाओं में भी टीम ने दमदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के लगातार पदक जीतने से फरीदाबाद ने प्रतियोगिता में सर्वाधिक पदकों के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप हासिल की। जिला खेल शिक्षा अधिकारी हरवीर अधाना और जिला सहायक खेल शिक्षा अधिकारी प्रेम शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed