{"_id":"6ab55ff0bc0eba2ada0d0c76","slug":"district-level-yogasan-competition-on-september-28-faridabad-news-c-24-1-fbd1020-102078-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता 28 सितंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता 28 सितंबर को
विज्ञापन
नेहरू स्टेडियम में अंडर-9 से अंडर-28 आयु वर्ग के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
नंबर गेम-100 से अधिक खिलाड़ी होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। खेल विभाग की ओर से 28 सितंबर को नेहरू स्टेडियम में जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में अंडर-9 से अंडर-28 आयु वर्ग तक के 100 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। अलग-अलग आयु वर्ग में खिलाड़ी योगासन की विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता में पारंपरिक योगासन, कलात्मक योगासन एकल, कलात्मक योगासन जोड़ी और लयबद्ध योगासन जोड़ी श्रेणियों में मुकाबले होंगे। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न आयु वर्गों में परिणाम घोषित किए जाएंगे। खेल विभाग की ओर से प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। खिलाड़ियों के पंजीकरण, प्रतियोगिता स्थल और आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के पहुंचने की उम्मीद है।
जिला खेल अधिकारी आरती कोहली ने बताया कि 28 सितंबर को नेहरू स्टेडियम में जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। खेल विभाग आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर रहा है।