फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   District level HIV quiz competition tomorrow

Faridabad News: जिला स्तरीय एचआईवी क्विज प्रतियोगिता कल

Mon, 25 Aug 2025 07:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 07:19 PM IST
विज्ञापन
District level HIV quiz competition tomorrow
फरीदाबाद। जिले में विद्यार्थियों को एचआईवी एड्स और किशोरावस्था शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता बुधवार सुबह 8:30 बजे सेक्टर-28 स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित होगी। इस आयोजन का संचालन हरियाणा स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी के सहयोग से किया जाएगा।
विज्ञापन




जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने निर्देश जारी किए हैं कि प्रतियोगिता में जिले के सरकारी, राजकीय सहायता प्राप्त और निजी स्कूल के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। इसके लिए विद्यालय स्तर पर पहले क्विज कराई जाएगी और प्रत्येक विद्यालय से केवल एक विजेता छात्र को ही जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रवेश मिलेगा। प्रतियोगिता का लक्ष्य समूह कक्षा 8वीं, 9वीं और 11वीं के विद्यार्थी होंगे। विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 3000 रुपये, द्वितीय स्थान को 2000 रुपये तथा तृतीय स्थान पर रहने वाले छात्र को 1000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed