फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   District administration has one week to sabotage

जिला प्रशासन के पास तोड़फोड़ के लिए एक सप्ताह का समय

Sun, 11 Jul 2021 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
District administration has one week to sabotage
फरीदाबाद। गांव खोरी में तोड़फोड़ के लिए नगर निगम और जिला प्रशासन के पास अब केवल एक सप्ताह का समय बचा है। जिसमें प्रशासन को करीब 10 हजार मकान तोड़ने हैं और 19 जुलाई तक कार्रवाई रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करनी है। ऐसे में विभाग अधिकारियों के होश उड़े हुए है। हालांकि प्रशासन द्वारा अब तक की गई कार्रवाई केवल खानापूर्ति तक सीमित है, क्योंकि पहले हुई तोड़फोड़ के बाद अभी तक कुछ ही घरों का मलबा उठाया जा सका है।
विज्ञापन

दिल्ली और हरियाणा के फरीदाबाद बार्डर पर वन क्षेत्र और नगर निगम की जमीन पर बसे खोरी गांव तोड़फोड़ को लेकर सात जून को सुप्रीम कोर्ट ने जंगल की जमीन को पूरी तरह मुक्त कराने का आदेश जारी किया था। नगर निगम और जिला प्रशासन ने तोड़फोड़ की कार्रवाई के लिए टीम गठित की। इसके लिए 1500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। जिनमें 500 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इसके साथ ही निगम ने खोरी में मुनादी करवाकर लोगों को अपने मकान खुद हटाने के आदेश दिए। गांव में नोटिस लगाए गए हैं। तोड़फोड़ के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए। इस बीच प्रशासन कई बार समीक्षा बैठक कर सभी विभाग की तैयारी का जायजा लिया। लेकिन, कुछ समय बाद मामला शांत हो गया। हाल ही में प्रशासन की ओर से लोगों को अपने घरों को खुद खाली करने के लिए दो दिन का समय दिया। खोरी गांव की सरदार कॉलोनी को प्रशासन ने खाली करवा दिया। लेकिन अभी भी काफी कार्रवाई होनी बाकी है।
विज्ञापन

रविवार को अधिकारियों ने किया आराम
खोरी में रविवार को कोई कार्रवाई नहीं हुई। तोड़फोड़ के लिए गए पुलिस कर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों को एक दिन आराम करने का समय दिया गया है। इससे सोमवार को खोरी में बड़े स्तर पर तोड़फोड़ की संभावना जताई जा रही हैं। समय कम होने के कारण अब गांव में कभी भी तोड़फोड़ शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
नगर निगम की ओर से लोगों को घर खाली करने के लिए दो दिन का समय दिया गया था, जो समाप्त हो गया। अब केवल तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। - डॉ. गरिमा मित्तल, नगर निगम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed