{"_id":"6a41592d90b6d3d735009f2c","slug":"distressed-by-his-wifes-harassment-a-young-man-hanged-himself-from-the-ceiling-fan-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73484-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पत्नी की प्रताड़ना से परेशान युवक ने पंखे से लटक दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पत्नी की प्रताड़ना से परेशान युवक ने पंखे से लटक दी जान
विज्ञापन
- मौत से पहले इंस्टा पर पोस्ट किए वीडियो में लगाए आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-3 स्थित हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में रविवार सुबह 28 वर्षीय युवक ने किराये की दुकान में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान राहुल के रूप में हुई है। आत्महत्या से पहले युवक ने इंस्टा पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि वीडियो में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।
परिजनों के अनुसार राहुल ने करीब दो साल पहले ज्योति (26) नाम की युवती से लव मैरिज की थी। दोनों गांधी कॉलोनी में रहते थे। आरोप है कि शादी के बाद पत्नी नहीं चाहती थी कि राहुल अपने माता-पिता के साथ रहे। बताया जा रहा है कि वह पिछले ढाई से तीन वर्षों से अपने माता-पिता से अलग रह रहा था। हाल ही में उसने अपनी नई गारमेंट्स की दुकान भी शुरू की थी। आत्महत्या से पहले डाले गए वीडियो में राहुल आरोप लगा रहा है कि वह पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर कदम उठाने को मजबूर है। साथ ही उसने निधन के बाद संपत्ति और अन्य सामान उनकी बहनों को सौंपने की बात कही है।
घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-3 चौकी प्रभारी संजय शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो, पारिवारिक परिस्थितियों और अन्य सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
वीडियो में कहा-दर्ज कराए गए थे झूठे केस
मृतक राहुल ने वीडियाे में आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी ज्योति, सास वीना, ससुर बिट्टू और पत्नी की बहन नीतू उसे प्रताड़ित करती थी। उसने बताया कि वह घर में झाड़ू लगाता और बर्तन धोता था। इसके बावजूद उसके साथ मारपीट की जाती थी। वीडियो में राहुल ने कहा कि उस पर झूठे केस दर्ज कराए गए। वह मानसिक तनाव में है और उसकी मौत का जिम्मेदार ससुराल वाले हैं।