फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dissatisfaction expressed over allowance being given for administering polio drops

Faridabad News: पोलियो ड्रॉप पिलाने के एवज में मिल रहे भत्ते पर जताई नाराजगी

Thu, 16 Oct 2025 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Dissatisfaction expressed over allowance being given for administering polio drops
आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर यूनियन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की मुलाकत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर यूनियन के एक समूह ने बुधवार को बीके अस्पताल पहुंचकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने पोलियो अभियान के दौरान भत्तों के असमान वितरण को लेकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।

समूह ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से पोलियो ड्रॉप पिलाने के एवज में आंगनबाड़ी वर्करों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। जहां आशा वर्करों को इस कार्य के लिए 100 रुपये दिए जा रहे हैं, वहीं आंगनबाड़ी वर्करों को केवल 75 रुपये देने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि जब एक ही प्रकार का कार्य किया जा रहा है, तो भुगतान में भेदभाव करना पूरी तरह अनुचित है।

जिला सचिव देवेंद्री शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस असमानता को दूर नहीं किया गया, तो भविष्य में आंगनबाड़ी वर्कर्स पोलियो अभियान में सहयोग नहीं करेंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी को आश्वासन दिया कि उनका ज्ञापन पंचकूला मुख्यालय को भेजा जाएगा और इस विषय पर एक समान नीति लागू करने की सिफारिश भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर यूनियन की उप प्रधान कमलेश, मीनू, सीटू के प्रधान निरंतर पराशर, सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल, सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान करतार सिंह जागलान, सचिव युद्धवीर सिंह खत्री और एमपीएचडब्ल्यू के प्रधान जितेंद्र मोर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed