फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dispute over water drainage; four people alleged to have been assaulted.

Faridabad News: पानी निकासी को लेकर विवाद, चार लोगों से मारपीट का आरोप

Tue, 04 Aug 2026 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Dispute over water drainage; four people alleged to have been assaulted.
फरीदाबाद। राहुल कॉलोनी में गली में पानी निकासी को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष के चार लोगों के घायल होने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि गली में बनाया गया अस्थायी बांध तोड़ने का विरोध करने पर पड़ोसियों ने रॉड और नुकीले पंच से हमला कर दिया।
विज्ञापन


राहुल कॉलोनी निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके घर के सामने की गली में पानी भरने से मकान में सीलन आ जाती है। इसे रोकने के लिए उन्होंने ईंट और रोड़ों से अस्थायी बांध बनाया था। आरोप है कि दो अगस्त को पड़ोसी सुरेश, उसके बेटे बंटू, पिंटू, गणेश, सेवाराम और अन्य लोगों ने जबरन बांध तोड़ दिया, जिससे पानी उनके घर में घुस गया। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ, भाई जितेंद्र, बहन पूनम और भांजे रोहन के साथ मारपीट की। शिकायत के अनुसार बंटू ने राजकुमार पर रॉड से हमला किया, जबकि सुरेश ने जितेंद्र को नुकीले पंच से चोट पहुंचाई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि बीके अस्पताल में कराए गए मेडिकल परीक्षण में राजकुमार, जितेंद्र, पूनम और रोहन के शरीर पर चोटों की पुष्टि हुई। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर तीन अगस्त को थाना एसजीएम नगर में सुरेश, बंटू व अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed