{"_id":"6554c0ad0eed597f510b5866","slug":"dispute-over-removal-of-vehicle-family-attacked-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-16792-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गाड़ी हटाने को लेकर विवाद, परिवार पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गाड़ी हटाने को लेकर विवाद, परिवार पर किया हमला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। घर के बाहर खड़ी गाड़ी को हटाने को लेकर पड़ोसी ने एक परिवार पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसमें पीड़ित परिवार को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भीमसेन कॉलोनी निवासी रिचा ने बताया कि उनके पड़ोसी सतीश चंद शर्मा उर्फ सत्तन के घर का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के चलते 13 नवंबर को वह गाड़ी हटाने के लिए चाबी लेने के लिए आया। सत्तन ने गाड़ी हटाकर पड़ोसी आंटी के मकान के सामने खड़ी कर दी। शाम को आंटी गाड़ी हटाने के लिए उनको बोलने के लिए आईं। इस पर उन्होंने सत्तन को फोन करके कहा कि वह आंटी के घर के आगे से गाड़ी को हटाकर सुबह वाली जगह पर लगा दें। इसी बात पर सत्तन फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। कुछ समय के बाद सत्तन के भाई के साले ने गाड़ी को आंटी के घर के आगे से हटा दिया। गाड़ी को हटाने के बाद सत्तन का बेटा जतिन व अन्य चार लड़के स्कूटी व बाइक पर सवार होकर आए और दंपत्ती के ऊपर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसमें दंपत्ती गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों में से एक ने जाते वक्त यह धमकी दी कि पापा की गन से गोली मार दूंगा। थाना सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।