फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Disguised as a policeman, he robbed a marble trader of Rs 50,000 and a gold chain

Faridabad News: मार्बल कारोबारी से पुलिस बनकर 50 हजार और सोने की चेन छीनी

Thu, 24 Jul 2025 06:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 06:36 PM IST
विज्ञापन
Disguised as a policeman, he robbed a marble trader of Rs 50,000 and a gold chain
बृहस्पतिवार को दोपहर बाद हुई वारदात, रुपये जमा कराने कार से बैंक जा रहा था
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेंट्रल थाना क्षेत्र में नीलम फ्लाईओवर से आगे ओल्ड फरीदाबाद की ओर जाते समय एक बाइक सवार ने पुलिसकर्मी बनकर मार्बल कारोबारी की कार रुकवा ली। आरोपियों ने कारोबारी से 50 हजार रुपये और सोने की चेन छीन ली। आरोपी ने अवैध काम करने का आरोप लगाया और तलाशी लेने के बहाने 50 हजार रुपये और चेन छीन ली। इसके बाद आरोपी वहां से बाइक लेकर भाग गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में टीम जांच कर रही है।


ये वारदात बृहस्पतिवार दोपहर बाद लगभग तीन बजे हुई। एनआईटी क्षेत्र के रहने वाले गौरव जैन ग्रेटर फरीदाबाद में मार्बल कारोबारी हैं। वो कार में सवार होकर सेक्टर-16 स्थित बैंक में रुपये जमा कराने जा रहे थे। नीलम फ्लाईओवर से आगे ओल्ड फरीदाबाद की ओर जाते समय पेट्रोल पंप के पास एक बाइक सवार ने उनकी कार रुकवा ली। आरोप है कि बाइक सवार ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कारोबारी पर अवैध काम करने का आरोप लगाया और तलाशी लेने लगा। इसी दौरान आरोपी ने गाड़ी में रखे 50 हजार रुपये और कारोबारी की सोने की चेन छीन ली। फिर केस में फंसाने की धमकी देने लगा और बाइक भगा ले गया। कारोबारी ने सूचना कंट्रोल रूम में दी तो सेंट्रल थाना की पुलिस टीम और अपराध शाखा टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस पेट्रोल पंप व आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर आरोपी की पहचान के प्रयास कर रही है। पेट्रोल पंप के तो कैमरे खराब निकले लेकिन पास स्थित एक जूलरी शॉप से पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज हासिल कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed