फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Discussion on the preparations for Surajkund fair

Faridabad News: सूरजकुंड मेले की तैयारियों पर मंथन

Thu, 08 Jan 2026 12:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Discussion on the preparations for Surajkund fair
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




फरीदाबाद। हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने वाला सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेला एक बार फिर भव्य रूप में आयोजित होने जा रहा है। हरियाणा पर्यटन विभाग के निदेशक पार्थ गुप्ता ने बताया कि 39वां सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेला आगामी 31 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक सूरजकुंड परिसर, फरीदाबाद में आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर बुधवार को राजहंस होटल सभागार में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई।

पार्थ गुप्ता ने कहा कि इस बार मेले में मेघालय और उत्तर प्रदेश को थीम स्टेट के रूप में चुना गया है, जबकि मिस्र को पार्टनर कंट्री बनाया गया है। इससे देश की विविध सांस्कृतिक परंपराओं के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय संस्कृति को भी नजदीक से देखने और समझने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि मेले में उत्तर भारत और पूर्वोत्तर भारत के पारंपरिक एवं विशिष्ट व्यंजनों का स्वाद भी पर्यटक ले सकेंगे। असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड और सिक्किम अपनी अनूठी सांस्कृतिक पहचान के साथ मेले में भाग लेंगे।
विज्ञापन


पर्यटन निदेशक ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में मेले को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभागों द्वारा समन्वय के साथ कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले से जुड़े सभी प्रबंध समयबद्ध और जिम्मेदारी के साथ पूरे किए जाएं, ताकि सूरजकुंड मेला अपनी अंतरराष्ट्रीय पहचान को और मजबूत कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed