{"_id":"683df0f8b2d95f412f0c4494","slug":"discussion-on-development-works-with-councillors-of-faridabad-assembly-constituency-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-44437-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पार्षदों के साथ विकास कार्यों पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पार्षदों के साथ विकास कार्यों पर मंथन
विज्ञापन
निगम आयुक्त ने कहा- सरकार से मंजूरी मिलने के बाद जल्द पूरे होंगे काम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नगर निगम के सभी वार्डों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। यह बात निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पार्षदों के साथ निगम मुख्यालय में आयोजित बैठक में कही। बैठक में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पार्षदों की समस्याओं को सुना गया। बैठक में वार्ड 14, 31, 32, 33, 35, 36, 37 और 39 के पार्षदों के साथ वार्डों के विकास को लेकर चर्चा की गई।
निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने पार्षदों से उनके द्वारा भिजवाए गए विकास कार्यों की फाइलों का स्टेटस जानते हुए अन्य विकास कार्यों के बारे में डिमांड मांगी और जो डिमांड दी गई है उसे सरकार की मंजूरी मिलने के बाद जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि सभी पार्षदों की डिमांडों को हरियाणा सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। उसके बाद जो कार्य मंजूर होंगे उन्हें प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जाएगा। बैठक में ओल्ड जोन के जॉइंट कमिश्नर राजेश कुमार के अलावा इंजीनियर विवेक गिल, पार्षद मुकेश अग्रवाल, सचिन शर्मा, नरेश नंबरदार, नीलम बरेजा, सेफाली सिंगला, कुलदीप साहनी, ज्योति, विनोद भाटी और निगम के अधिकारी मौजूद रहे।