{"_id":"6898f42d7caa11a7f90b2531","slug":"dirt-spread-outside-geeta-ashram-temple-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48908-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गीता आश्रम मंदिर के बाहर फैली गंंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गीता आश्रम मंदिर के बाहर फैली गंंदगी
विज्ञापन
दर्शन करने आ रहे भक्तों को हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के ओल्ड फरीदाबाद रेलवे रोड पर स्थित श्री गीता आश्रम मंदिर के बाहर लंबे समय से गंदगी और कचरा फैला हुआ है। इसका कोई समाधान भी नहीं किया जा रहा है। आश्रम के प्रमुख द्वार पर भगवान कृष्ण और हनुमान जी की मूर्तियां सुसज्जित हैं। वहीं आश्रम के अंदर श्रीमदभगवद गीता से जुड़ी कई प्रमुख मूर्तियां हैं।
लोगों ने बताया कि कई बार नगर निगम को इस बारे में सूचित किया गया है पर कर्मचारियों ने कभी गंदगी को साफ करने का प्रयास नहीं किया है। मंदिर के सचिव बृजमोहन शर्मा ने बताया कि 10-10 किलोमीटर दूर से भक्त मंदिर में आते हैं। गंदगी और मंदिर के सामने कई मीट की दुकानों से आ रही बदबू के चलते कई बार दूर से ही वापस लौटने को बेबस हो जाते हैं। वहीं मंदिर में पूजा कर रहे भक्तों को बाहर के वातावरण से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
करन नाम के एक स्थानीय निवासी ने बताया की इस द्वार पर महीनों से यही हाल है। अब तो कुछ दिनों में जन्माष्टमी का त्योहार भी आ रहा है। जो आश्रम में धूम-धाम से मनाया जाता है। अभी भी द्वार के बाहर गंदगी जस की तस बनी हुई है।