फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dirt in the neonatal ward worsened the situation, family members raised questions

Faridabad News: नवजात वार्ड में गंदगी से बिगड़े हालात, परिजनों ने उठाए सवाल

Tue, 21 Apr 2026 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Dirt in the neonatal ward worsened the situation, family members raised questions
कीड़े-मकोड़ों की मौजूदगी और अधूरी सफाई से बढ़ी चिंता
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल के नवजात वार्ड में गंदगी की गंभीर स्थिति सामने आई है, जिससे भर्ती शिशुओं और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड में साफ-सफाई के अभाव के चलते किट-पतंग और कीड़े-मकोड़े खुलेआम घूमते नजर आ रहे हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।


तीमारदारों का कहना है कि बेड के पास रखी दराजों में भी कीड़े-मकोड़े नजर आते हैं। इन दराजों में मरीज अपने जरूरी सामान रखते हैं, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। उनका कहना है कि कई बार खाने-पीने की चीजों में भी कीड़े घुस जाते हैं, और यदि ध्यान न दिया जाए तो यह बच्चों के लिए गंभीर स्वास्थ्य समस्या पैदा कर सकता है।
विज्ञापन



परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की है। उनका कहना है कि नवजात शिशुओं के वार्ड में इस तरह की लापरवाही बेहद चिंताजनक है और इससे बच्चों की सेहत पर सीधा असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सफाई कर्मी वार्ड में आते तो हैं, लेकिन केवल औपचारिकता निभाकर चले जाते हैं। सफाई नाममात्र की होती है, ऐसा लगता है कि सिर्फ काम का कोटा पूरा किया जा रहा है।-रुपेश, तीमारदार


खिड़कियों के बाहर कई दिनों से कूड़ा जमा है, जहां पान मसाला थूकने के निशान भी साफ दिखाई देते हैं।-कमलेश, तीमारदार

हाल ही में सरकार के स्वास्थ्य निदेशक के दौरे के दौरान सफाई व्यवस्था को लेकर कड़ी नाराजगी जताई गई थी। सफाई कर्मियों के सुपरवाइजर से जवाब तलब किया गया है और अब अस्पताल में साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है।-डॉ. विकास गोयल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed