फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dirt and potholes on the roads have become the identity of Surya Vihar

Faridabad News: सड़कों पर गंदगी और गड्ढे बने सूर्या विहार की पहचान

Wed, 23 Jul 2025 12:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Dirt and potholes on the roads have become the identity of Surya Vihar
लोगों का पैदल चलना भी हुआ दूभर, बारिश में और बिगड़ जाती है स्थिति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। पल्ला रोड सूर्या विहार इलाके में सड़कों पर फैली गंदगी और गड्ढे अब इस क्षेत्र की पहचान बन चुके हैं। क्षेत्र में जगह-जगह फैली गंदगी और टूटी सड़कों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सड़कों की जर्जर हालत के कारण लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है।
सूर्या विहार निवासी नीरज ने बताया कि कई मुख्य मार्गों और गलियों में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश के मौसम में इन गड्ढों में पानी भरने से स्थिति और भी ज्यादा खराब हो जाती है। पानी की वजह से गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है और लोग गड्ढे में गिर जाते हैं।
विज्ञापन


वहीं, कमलेश ने बताया कि प्रशासन और नगर निगम का इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं है। वहीं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए इन सड़कों पर चलना और भी जोखिम भरा हो गया है। कई बार इस समस्या से संबंधित अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ रहा बीमारियों का खतरा

सड़कों की खस्ताहाल स्थिति के साथ-साथ किनारों पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। कचरे के कारण लोगों को बदबू का सामना करना पड़ता है। गंदगी के कारण मच्छरों और अन्य कीटों का प्रकोप भी बढ़ गया है। क्षेत्रवासियों को बीमारियों का भी खतरा बना हुआ है। निवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इन सड़कों की मरम्मत कराने और साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed