फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Din mein jiada katte hain dengue ke mosquito, kiya ja be aware

Faridabad News: दिन में ज्यादा काटते हैं डेंगू के मच्छर, किया जा रहा जागरूक

Fri, 16 May 2025 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Din mein jiada katte hain dengue ke mosquito, kiya ja be aware
मलेरिया विभाग की टीम ने इस साल अभी तक कहीं भी लार्वा मिलने की पुष्टि नहीं की है
विज्ञापन

राष्ट्रीय डेंगू दिवस


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद।
हर साल मानसून के दिनों में कई प्रकार की मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। डेंगू उनमें से एक है। डेंगू के मच्छर दिन के समय ज्यादा काटते हैं। ऐसे में इससे निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले से लेकर खंड स्तर तक सशक्त रणनीति बनाई है। जिले में 2014 से लेकर 2024 तक डेंगू के 2521 मामले सामने आए हैं।
जून से लेकर सितंबर-अक्तूबर तक जिले में डेंगू के मामले सबसे ज्यादा सामने आते हैं, कुछ स्थितियों में ये खतरनाक-रक्तस्रावी और जानलेवा भी हो सकते हैं। डेंगू को लेकर एनआइटी, ओल्ड फरीदाबाद, ग्रेटर फरीदाबाद और बल्लभगढ़ में जगह-जगह कूलर, गमले, मटका और पानी की टंकियों की जांच की जा रही है। मलेरिया विभाग की टीम ने अभी तक कहीं भी लार्वा मिलने की पुष्टि नहीं की है। फिर भी जागरूकता अभियान को तेज कर दिया गया है, जिसके तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि डेंगू का कोई निश्चित इलाज नहीं है, लेकिन उचित देखभाल से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। इस वर्ष राष्ट्रीय डेंगू दिवस की थीम जल्दी कार्रवाई करें, डेंगू रोकें, स्वच्छ वातावरण, स्वस्थ जीवन रखी गई है। डेंगू एक घातक बीमारी है जिसमें कई बार लोगों की जान भी चली जाती है।
विज्ञापन

लार्वा मिलने पर जारी होगा नोटिस
लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद अगर घरों में लार्वा मिलेगा तो नोटिस भेजा जाएगा। मलेरिया विभाग ने इस मामले में स्वास्थ्य निरीक्षक को आदेश दे दिए हैं। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों की सूची उपलब्ध कराई गई है। मलेरिया विभाग के रिकार्ड के अनुसार यमुना के निकटवर्ती गांव संवेदनशील है। मंझावली, ददसिया, बसंतपुर, इस्माइलपुर में पिछले वर्षों में मलेरिया के मामले आए थे। इस वर्ष मलेरिया नियंत्रण अभियान के तहत तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-- वर्जन
इस वर्ष अभी तक डेंगू का कोई मामला सामने नहीं आया है। यदि क्षेत्रों में मटकों, कूलरों और पानी की टंकियों में लार्वा मिलेगा तो उसे नष्ट करने के लिए दवा डाली जाएगी। हम लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि नियमित रूप से टंकियों को साफ करें, ताकि लार्वा को पनपने का मौका न मिले। डॉ. रामभगत, जिला मलेरिया अधिकारी।

--
डेंगू के लक्षण
प्लेटलेट्स की संख्या में तेज गिरावट

ब्लड प्रेशर का गिरना

अत्यधिक रक्तस्राव

भ्रम या बेचैनी

थकावट और कमजोरी

मतली और उल्टी

अंगों का काम करना बंद कर देना

--

सावधानी बरतने की सलाह
पानी जमा न होने दें
घर और आसपास के क्षेत्र में सफाई रखें

मच्छरदानी का प्रयोग करें
फुल बाजू के कपड़े पहनें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed