{"_id":"66196f1d41da409d3d008c6e","slug":"dimple-made-it-to-the-semi-finals-in-khelo-india-combined-national-talent-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-23211-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: खेलो इंडिया कंबाइंड नेशनल टैलेंट में डिंपल ने सेमीफाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: खेलो इंडिया कंबाइंड नेशनल टैलेंट में डिंपल ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
Fri, 12 Apr 2024 10:58 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Fri, 12 Apr 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
- रोहतक में चल रही प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की संजना को क्वार्टर फाइनल में हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गांव साहूपुरा निवासी डिंपल ने मध्यप्रदेश की संजना को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। रोहतक में खेलो इंडिया कंबाइंड नेशनल टैलेंट हंट की बॉक्सिंग प्रतियोगिता चल रही है। यह प्रतियोगिता 8 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलेगी।
हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर राजीव की बेटी डिंपल ने जनवरी में चेन्नई में खेलो इंडिया नेशनल यूथ गेम बॉक्सिंग में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया था। सेक्टर-62 सैनिक स्कूल में पढ़ने वाली 12वीं की छात्रा डिंपल ने 48 किलो भार वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले वह इसी कैटेगरी में सीबीएसई खेलों में गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी हैं। डिंपल ने बताया कि स्कूल प्रशासन की तरफ से पढ़ाई और खेल में उनकी मदद की जाती है। अब उनका मकसद इंटरनेशनल खेलों में गोल्ड जीतना है, जिसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रही हैं। राष्ट्रीय बॉक्सर डिंपल ने बताया कि उनके पिता राजीव रोडवेज में परिचालक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी मां घरेलू महिला हैं। डिंपल ने बताया कि वह शनिवार को रोहतक में सेमीफाइनल में भाग लेंगी। अगर वह सेमीफाइनल में जीत जाती हैं, तो वह एशिया खेलो इंडिया में भाग ले पाएंगी।