{"_id":"6a9dc379c3ab51903005375d","slug":"differently-abled-athletes-to-run-in-half-marathon-special-category-created-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79338-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हाफ मैराथन में दौड़ेंगे दिव्यांग, विशेष श्रेणी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हाफ मैराथन में दौड़ेंगे दिव्यांग, विशेष श्रेणी तैयार
विज्ञापन
अब तक एक लाख से अधिक प्रतिभागी अपना पंजीकरण करा चुके हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नशा मुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाली फरीदाबाद हाफ मैराथन में इस बार दिव्यांग भी अपने मजबूत हौसलों के साथ कदमताल करते नजर आएंगे। 27 सितंबर को सूरजकुंड मेला ग्राउंड से शुरू होने वाले इस बड़े आयोजन में समाज के हर वर्ग को जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं, जिसके तहत दिव्यांग एथलीटों की भागीदारी को बेहद खास बनाया गया है।
प्रशासन द्वारा इस मैराथन में दिव्यांगजनों की सुविधा और सम्मान का पूरा ध्यान रखा गया है। उनके लिए पांच किलोमीटर फन रन की एक विशेष श्रेणी तैयार की गई है, जिसमें भाग लेने के लिए दिव्यांग एवं अन्य श्रेणियों के प्रतिभागियों से कोई पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, व्हीलचेयर और अंग-विच्छेद श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले धावकों के लिए विशेष पुरस्कारों की भी घोषणा की गई है, जो उनके जज्बे को और अधिक उड़ान देगा।
मैराथन को लेकर शहर के युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों के साथ-साथ दिव्यांगों में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है। अब तक एक लाख 867 से अधिक प्रतिभागी अपना पंजीकरण करा चुके हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की जाने वाली इस दौड़ का मुख्य लक्ष्य युवाओं को नशे की लत से दूर कर फिटनेस और स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूक करना है।