फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Did not return the money taken in the name of getting admission in college

Faridabad News: कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर लिए पैसे नहीं लौटाए

Tue, 07 Oct 2025 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Did not return the money taken in the name of getting admission in college
- 9 लाख रुपये वापस किए और अब 6 लाख रुपये नहीं लौटा रहा आरोपी
विज्ञापन

- सीए की शिकायत पर सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-37 में निजी कॉलेज में एमबीए में एडमिशन कराने के नाम पर 15 लाख रुपये लेकर पैसे वापस नहीं करने का मामला सामने आया है। पेशे से सीए पिता ने शहर के एक डॉक्टर पर आरोप लगाया है कि एडमिशन नहीं होने पर आरोपी ने 9 लाख रुपये वापस कर दिए लेकिन बाकी के 6 लाख रुपये अब तक वापस नहीं दिए जा रहे हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।


पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-37 निवासी इंद्र चावला ने बताया कि करीब 12 साल पहले उसकी मुलाकात डॉ. मनीष कुमार से हुई थी। उसका सफदरजंग एन्क्लेव नई दिल्ली में वंशिका मेडिकेयर के नाम से अस्पताल है। आरोप है कि डॉक्टर ने गुरुग्राम समेत कई जिलों के कॉलेजों में मैनेजमेंट कोटा से एडमिशन कराने का दावा किया। सीए ने अपने बेटे का एमबीए में गुरुग्राम के एक कॉलेज में एडमिशन कराने को कहा और इसके बदले उसको 15 लाख रुपये दिए। बेटे का दाखिला कॉलेज में नहीं हुआ तो सीए ने रुपये वापस मांगे। कुछ समय बाद 9 लाख रुपये वापस कर दिए गए। अब 6 लाख रुपये वापस नहीं देने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed