फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   dgsdfg

Faridabad News: 6 व 7 नवंबर को होगा जिला युवा महोत्सव का आयोजन

Sun, 02 Nov 2025 05:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 05:50 PM IST
विज्ञापन
dgsdfg
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। जिला युवा एवं खेल विभाग और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पलवल के संयुक्त तत्वावधान में 6 और 7 नवंबर को जिला युवा महोत्सव-2025 का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रचनात्मक मंच प्रदान कर उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है।

उन्होंने बताया कि महोत्सव में जिले के पॉलिटेक्निक, विद्यालयों व महाविद्यालयों के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 नवंबर निर्धारित की गई है। प्रतिभागी माय भारत पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर अपने फॉर्म आईटीआई पलवल में जमा करवा सकते हैं। इसके लिए संस्थान में एक हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है, जिससे पंजीकरण संबंधी सहायता दी जाएगी। दो दिवसीय इस युवा महोत्सव में चित्रकला, लोक नृत्य, गायन, लोक गायन समूह, कविता लेखन, भाषण, विज्ञान प्रदर्शनी सहित कई सांस्कृतिक, कलात्मक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में 3100 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 2100 रुपये और तृतीय पुरस्कार 1100 रुपये नकद प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन


उपायुक्त डॉ. वशिष्ठ ने कहा कि यह जिला युवा महोत्सव युवाओं की प्रतिभा, सृजनशीलता और सामाजिक चेतना को निखारने का एक सुनहरा अवसर है। उन्होंने जिले के अधिक से अधिक युवाओं से आह्वान किया कि वे इस आयोजन में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें और जिले का गौरव बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed