Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   dfsg

Faridabad News: सुरंग बनी आफत, आठवीं बार धंसी जमीन, मकान समेत लाखों का सामान मलबे में समाया

Wed, 25 Nov 2026 06:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
dfsg
पाटूका में फिर धंसी हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर की सुरंग
विज्ञापन

- आठवीं बार हुआ बड़ा हादसा, मकान भी मिट्टी में समाया
- एक तरफ किसानों के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार, दूसरी ओर सुरंग धंसने से ग्रामीणों की बढ़ी चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर की सुरंग अब ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बनती जा रही है। पाटूका गांव में जमीन धंसने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार सुबह एक बार फिर सुरंग के पास मिट्टी का बड़ा हिस्सा भरभराकर जमींदोज हो गया। यह आठवीं बार है, जब यहां जमीन धंसने की घटना सामने आई है। इस बार हादसे की चपेट में एक मकान भी आ गया, जिसके साथ उसमें रखा लाखों रुपये का सामान भी मिट्टी में दबकर बर्बाद हो गया। लगातार हो रहे धंसाव ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।
हालांकि, बुधवार का दिन किसानों के लिए एक राहत भरी खबर भी लेकर आया। लंबे समय से जमीन अधिग्रहण की मांग कर रहे किसानों के संघर्ष को अब एक कदम और सफलता मिली है। जिला राजस्व अधिकारी की ओर से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए 20-ए नोटिस पर हस्ताक्षर कर दिए गए हैं। अब इसे मंजूरी के लिए रेलवे विभाग के पास भेजा जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले एक सप्ताह के भीतर इसका गजट नोटिफिकेशन भी जारी हो सकता है।
विज्ञापन


किसानों को मिलेगा 12 प्रतिशत ब्याज : हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के ओएसडी राजू सोलंकी ने बताया कि जमीन अधिग्रहण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। 20-ए जमीन अधिग्रहण नोटिस पर हस्ताक्षर हो चुके हैं और अब इसे रेलवे की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद गजट नोटिफिकेशन प्रकाशित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि करीब सवा चार किलोमीटर लंबी सुरंग में लगभग एक किलोमीटर हिस्सा अरावली क्षेत्र में आता है, जबकि ढाई किलोमीटर से अधिक हिस्सा सॉइल टनल का है। इसी सॉइल टनल वाले हिस्से की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। 20-ए नोटिस इस प्रक्रिया का अंतिम नोटिस होगा। इसके जारी होने के बाद किसानों को मिलने वाली मुआवजा राशि पर 12 प्रतिशत ब्याज की गणना भी शुरू हो गई है।
किसानों ने कहा- संघर्ष रंग लाया: लंबे समय से जमीन अधिग्रहण की मांग कर रहे किसानों ने इस फैसले का स्वागत किया है। किसानों का कहना है कि वे शुरू से ही सरकार और रेलवे विभाग को आगाह कर रहे थे कि इस स्थान पर सुरंग निर्माण की तकनीक सफल नहीं हो पाएगी। उनकी मांग केवल जमीन अधिग्रहण की थी, न कि सरकार की परियोजना का विरोध करना।किसानों के अनुसार, लंबी लड़ाई और लगातार संघर्ष के बाद अब उनकी मांग पर कार्रवाई शुरू हुई है। वे इसे अपने संघर्ष की जीत मान रहे हैं।


अब तक आठ बार जमींदोज हुई जमीन : गौरतलब है कि 5 अक्टूबर को पहली बार हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर की सुरंग के पास जमीन धंसने का मामला सामने आया था। इसके बाद लगातार अलग-अलग समय पर मिट्टी के बड़े-बड़े हिस्से धंसते रहे। बुधवार को आठवीं बार हुए धंसाव ने एक बार फिर परियोजना की तकनीकी सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन पहले ही प्रभावित क्षेत्र में बैरिकेडिंग करवा चुका है। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है और विशेषज्ञों की टीम भी तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है।जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सुरंग निर्माण को लेकर नए सिरे से योजना तैयार किए जाने की संभावना है। माना जा रहा है कि सॉइल टनल वाले हिस्से के डिजाइन में बदलाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article