{"_id":"64ad8b16565ba2606d0d3e66","slug":"devotees-risking-their-lives-to-bring-kanwad-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-8875-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: साइड स्टोरी पैकेज में इस्तेमाल कर सकते हैं।\nजान जोखिम में डालकर कांवड ला रहे श्रद्धालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: साइड स्टोरी पैकेज में इस्तेमाल कर सकते हैं। जान जोखिम में डालकर कांवड ला रहे श्रद्धालू
Tue, 11 Jul 2023 10:32 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Tue, 11 Jul 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
- तीन दिन के भीतर दो कांवड़ियों की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सावन के महीने में जान जाखिम में डालकर कांवड़िए जल लेने जा रहे हैं। पिछले तीन दिन के भीतर शहर में दो कांवड़ियों की मौत हो चुकी है जबकि कई अन्य घायल हैं। सड़क ही नहीं कांवड़ शिविर में भी श्रद्धालुओं के लिए कोई खास इंतजाम नही हैं। कावड़ यात्रा को लेकर कई जगह स्ट्रीट लाइटें तो लगाई हैं लेकिन इन लाइटों में बल्ब ही नहीं लगे हैं। इससे नहरपार के रास्ते रात को अंधेरे में डूब जाते हैं। पुलिस द्वारा कावड़ियों के लिए बनाए रूट मैप की पड़ताल में सामने आया रास्ता कुछ जगह तो ठीक है, लेकिन जहां विकास कार्य किए जा रहे हैं, वहां से कांवड़ियों को निकालने में काफी परेशानियां हो सकती है। बरसात के कारण सड़क पर कीचड़ भरा पड़ा है।
जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय मार्ग पर कांवड़ शिविर नहीं लगाने के निर्देश दिए हैं
शनिवार को ग्रेटर फरीदाबाद स्थित गांव भतौला में शनिवार रात डाक कावड़ लेने जा रहे युवकों का कैंटर हाईटेंशन लाइन से भिड़ गया। कैंटर में रखे डीजे पर एक युवक बैठा हुआ था उसका सिर बिजली की नंगी तार पर जा लगा। करंट सीधा कैंटर में उतर आया और 13 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तीन महिलाओं सहित सात लोग झुलस गए। सभी को नजदीक के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। मृतक की पहचान 13 वर्षीय तनिष चंदीला के रूप में हुई है। वह छठी कक्षा का छात्र था। मंगलवार को केजीपी पर हुए हादसे में एक कांवडि़ये की मौत हो गई छह अन्य घायल हो गए हैं। कांवड़ यात्रा में कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर सोमवार को डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ट, थाना प्रभारी पल्ला, खेडी पुल, सेक्टर 31, सेक्टर-17 और बीपीटीपी के साथ कांवड़ यात्री रूट का निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मी व एम्बूलेंस, फायर बिग्रेड और क्रेन कर्मियों को सुरक्षा के मद्देनजर सख्त निर्देश भी दिए। उन्होंने हिदायत दी कि कांवडि़यों की पद यात्रा में कोई ट्रैफिक जाम नही होना चाहिए। जब तक अगली शिफ्ट ड्यूटी पर ना पहुंचे पहली टीम नाका पर मौजूद रहे। शिविर संचालकों को साफ-सफाई के निर्देश दिए गए। शिविर में मौजूद सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी को ड्यूटी पर लगाया गया है। कुछ पुलिसकर्मी कावडियों की ड्रैस में भी निगरानी रखेंगे। कावड़ यात्रियों के आगागमन को लेकर सुबह 4 बजे स सुबह 10 बजे तथा शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक पीक ऑवर ड्यूटी तय की गई है। सभी थाना प्रभारी अपने एरिया में गश्त लगाएंगे। भारी वाहन व ट्रैक्टर रात्रि 11.00 बजे से सुबह 4.00 बजे तक ही चल सकते हैं।