फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Devotees pulled the chariot of Lord Shri Ram

Faridabad News: श्रद्धालुओं ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथ

Mon, 22 Jan 2024 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Devotees pulled the chariot of Lord Shri Ram
एनआईटी में जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर निकाली गई शोभा यात्रा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। एनआईटी दो नंबर मार्केट में भगवान श्रीराम की भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने जगन्नाथपुरी की तर्ज पर रथ को खींचकर यात्रा की शुरुआत की। इसके साथ ही सुंदर झांकियां भी सजाई गईं, जिसमें राम-लक्ष्मण बने बच्चों ने श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया। रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। श्रीराम के जयघोष से पूरा शहर राममय हो गया।
औद्योगिक नगरी में सोमवार को अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्सव का माहौल देखने को मिला। सुबह 4 बजे से मंदिरों और घरों में पूजा-अनुष्ठान शुरू हो गए। चार जगह श्रीराम की रथ यात्राएं निकाली गईं, जिसमें एनआईटी दो स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर, सेक्टर-23, सेक्टर-37 में रथ यात्रा शामिल थीं। सबसे बड़ा आयोजन एनआईटी क्षेत्र में हुआ। एनआईटी दो नंबर स्थित सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर से निकाली गई रथ यात्रा में 2000 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए, जो एनआईटी दो स्थित लखानी धर्मशाला से होते हुए एक नंबर मार्केट, हार्डवेयर चौक आर्य समाज रोड से होते हुए बीके चौके, नीलम चौक पहुंची।
विज्ञापन


सुंदर झांकियां सजाई गईं
यहां से पांच नंबर की मार्केट में होते हुए केसी रोड स्थित 4 नंबर मार्केट के चौके से चिमनी बाई धर्मशाला और वहां से होते हुए एनआईटी तीन होते हुए वापस मंदिर परिसर पर संपन्न हुई। इस दौरान हाथों में भगवा ध्वज लिए राम भक्तों ने जमकर जय श्रीराम के जयकारे लगाए। भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्यण, भरत, शत्रुघ्न के साथ हनुमानजी की सुंदर झांकियां सजाई गईं। लोग ढोल, नगाड़े, बैंड और डीजे की धुनों पर झूमते नजर आए। रथ यात्रा के आयोजक और भाजपा नेता राजन मुथरेजा ने कहा कि हमारे आराध्य श्रीराम 500 साल बाद अपने घर में विराजमान हुए। यह देश वासियों के लिए हर्ष का विषय है। इसे उत्सव के रूप में मनाया गया। यह कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रामलला को लेकर आस्था की वजह से ही संपन्न हो सका, जिन्होंने आज देशवासियों को यह तोहफा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार सेक्टर-23 में निवर्तमान पार्षद जयवीर खटाना की ओर से सेक्टर में श्रीराम रथ यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। रथ यात्रा जिस भी मार्ग से निकली, उन सभी स्थानों पर श्रद्धालुओं ने फूलों की बौछार कर स्वागत किया। इस दौरान श्रीराम-सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों के दर्शन करने भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed