{"_id":"6acfdce79296307c6f076924","slug":"devotees-flock-to-delhis-temples-during-navratri-trains-crowded-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82727-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नवरात्र में दिल्ली के मंदिरों की ओर बढ़े श्रद्धालु, ट्रेनों में भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नवरात्र में दिल्ली के मंदिरों की ओर बढ़े श्रद्धालु, ट्रेनों में भीड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नवरात्र के अवसर पर फरीदाबाद से दिल्ली के मंदिरों में दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। इसके चलते रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ नजर आ रही है। कई श्रद्धालु दिल्ली के कालकाजी मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में दर्शन के लिए जा रहे हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेल प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी बीच मंगलवार से दिल्ली और फरीदाबाद के बीच नई मेमू ट्रेन भी शुरू हुई है। इससे दिल्ली की ओर आने-जाने वाले दैनिक यात्रियों के साथ श्रद्धालुओं को भी राहत मिलने की उम्मीद है।
आरपीएफ थाना प्रभारी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में गश्त बढ़ा दी गई है। महिला डिब्बों में अनधिकृत रूप से सफर करने वाले पुरुष यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ऐसे यात्रियों का 2500 रुपये का चालान किया जा रहा है। उन्होंने यात्रियों से नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा करने की अपील की।