फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Devotees bade farewell to Ganpati Bappa with teary eyes.

Faridabad News: श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा को नम आंखों से दी विदाई

Sat, 26 Sep 2026 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Devotees bade farewell to Ganpati Bappa with teary eyes.
फरीदाबाद गांधी कॉलोनी में महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव कार्यक्रम में गणेश क
ढोल-नगाड़ों की थाप पर निकलीं शोभायात्राएं, महाआरती और भंडारे के बाद हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। गणेश उत्सव के दस दिवसीय आयोजन के बाद शुक्रवार को जिलेभर में श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा को नम आंखों से विदाई दी। सुबह से ही विभिन्न पूजा पंडालों और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। महाआरती और पूजा-अर्चना के बाद ढोल-नगाड़ों की थाप पर गणेश प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई।

श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे लगाते हुए झूमते नजर आए। जिले में 10 से अधिक स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन से पहले कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। बप्पा को विदाई देते समय कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर से भगवान गणेश के आगमन की कामना की।
विज्ञापन


गांधी कॉलोनी में ढोल-ताशों पर झूमे श्रद्धालु

महाराष्ट्र मित्र मंडल की ओर से गांधी कॉलोनी स्थित गणेश पार्क में आयोजित दस दिवसीय सार्वजनिक गणेश उत्सव का समापन भव्य शोभायात्रा और प्रतिमा विसर्जन के साथ हुआ। अंतिम महाआरती और पूजन के बाद शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-ताशों की गूंज, पारंपरिक नृत्य, गुलाल और गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों सहित सैकड़ों श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए। एनआईटी-5 के बी-ब्लॉक में शोभायात्रा का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इसके बाद निर्धारित विसर्जन स्थल पर पूजा-अर्चना कर प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महावीर मंदिर में हवन-यज्ञ कर मांगी खुशहाली

श्री महावीर मंदिर सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से ओल्ड फरीदाबाद स्थित श्री महावीर मंदिर में आयोजित गणेश उत्सव का भी समापन हुआ। भगवान गणेश की प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन और विसर्जन किया गया। मंदिर के सेवादार टेकचंद नंद्राजोग (टोनी पहलवान), वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज सिंघला, सतपाल चौधरी, डॉ. अनिल गुप्ता, सुनील शर्मा, महिला मंडली के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। हवन-यज्ञ में आहुति देकर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की गई।


वैष्णो देवी मंदिर में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे

श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का भी शुक्रवार को भक्तिमय माहौल में विसर्जन किया गया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की चहल-पहल रही। कार्यक्रम की शुरुआत आरती से हुई। मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया की अगुवाई में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। विशेष धार्मिक अनुष्ठानों के बाद प्रतिमा को विसर्जन के लिए विदाई दी गई। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed