फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   development of 6 colonies of faridabad under amrit yojna

अमृत योजना से होगा 66 कॉलोनियों का विकास

Sat, 07 May 2016 12:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 07 May 2016 12:10 PM IST
विज्ञापन
development of 6 colonies of faridabad under amrit yojna
demo pic - फोटो : अमर उजाला

केंद्र सरकार की अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत) के तहत नगर निगम सीमाक्षेत्र की नियमित की गईं 66 कॉलोनियों का विकास किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर रहा है। जल्द ही प्रपोजल बनाकर राज्य सरकार के पास भेजा जाएगा। डीपीआर तैयार करने का काम वैबकास नामक कंपनी को सौंपा गया है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने अमृत योजना के तहत पहले चरण में देशभर के 500 शहरों को चुना है। जिसमें पानी, सीवर, जल निकासी, स्टार्म वॉटर और परिवहन व्यवस्था को दुरुस्त करना है। इस योजना के लिए फरीदाबाद को भी चुना गया है। यहां सीवर, पानी, ड्रेनेज व स्टार्म वॉटर की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।
विज्ञापन


नगर निगम के मुख्य अभियंता ओपी गोयल ने बताया कि इस बाबत सर्वे करने वाली कंपनी के साथ बैठक हो चुकी है। अब प्रोजेक्ट के लिए डीपीआर तैयार की जाएगी। इस योजना में राज्य सरकार द्वारा निगम सीमाक्षेत्र में नियमित की गईं 66 कॉलोनियों का समुचित विकास करने को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पूरी योजना में 500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें 250 करोड़ रुपये  सीवेज सिस्टम सुधारने, 200 करोड़ रुपये पेयजल उपलब्ध कराने और 43 करोड़ रुपये पानी निकासी के लिए खर्च करने की योजना है। गोयल ने कहा कि जल्द ही डीपीआर बनाकर राज्य सरकार को भेज दी जाएगी और काम शुरू करने के लिए अपने हिस्से की ग्रांट मांगी जाएगी।


इन कॉलोनियों में लागू होगी योजना 
आदर्श नगर पार्ट-1 और 2, अज्जी कॉलोनी, अजरौंदा एक्सटेंशन, आबादी, अनंगपुर डेयरी, अनखीर गांव, आर्य नगर एक्सटेंशन, बसेलवा कॉलोनी एक्सटेंशन, भगत सिंह कॉलोनी, भारत कॉलोनी, भाटिया कॉलोनी एक्सटेंशन, भीकम कॉलोनी एक्सटेंशन, भूड कॉलोनी, बुढैंना एक्सटेंशन, चेतराम कॉलोनी, छज्जन नगर, डबुआ एक्सटेंशन-1 और 2, दीपावली इंक्लेव, गौंछी एक्सटेंशन, आबादी, एक्सटेंशन आबादी बडख़ल-1 और 2, एक्सटेंशन आबादी सारन, गाजीपुर कॉलोनी, हरिनगर कॉलोनी, हरि विहार, इंद्रा कॉम्पलेक्स, जैन कॉलोनी, जीवन नगर, कृष्णा कॉलोनी, कुंदन कॉलोनी एक्सटेंशन, महावीर कॉलोनी, मेवला महाराजपुर एक्सटेंशन, मुकेश कॉलोनी एक्सटेंशन, नंबरदार कॉलोनी, नंगला इंक्लेव पार्ट-2, नवादा एक्सटेंशन, नवलू कॉलोनी, न्यू साईदावाडा, निखिल,ओम, पंचशील इंक्लेव, पथवारी कॉलोनी, पॉवर हाउस कॉलोनी, पूरन इंक्लेव, राजा नाहर सिंह कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, रॉव रधुवीर कॉलोनी, रॉव सुल्तान सिंह कॉलोनी, एसजीएम नगर ब्लॉक-पी और एफ, जी, एच। संजय कॉलोनी एक्सटेंशन, संत नगर, सरस्वती कॉलोनी, सरपंच कॉलोनी, शिव कॉलोनी, शिव कॉलोनी एक्सटेंशन, शिव दुर्गा एंड भरत विहार, श्याम कॉलोनी, श्याम कॉलोनी एक्सटेंशन, सुबेदार कॉलोनी, सुभाष नगर, सूर्या कॉलोनी, सूर्या विहार, त्रिखा  कॉलोनी, विजय नगर, यादव कॉलोनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed