{"_id":"69920a3283030f892c0f5b99","slug":"development-gains-momentum-union-minister-of-state-inaugurates-works-worth-rs-10-crore-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-63000-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: विकास को मिली रफ्तार, केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया 10 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: विकास को मिली रफ्तार, केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया 10 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ
विज्ञापन
राजीव कॉलोनी से एनआईटी तक सड़कों, पार्कों और पेयजल पर फोकस
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी-86 विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर-1 में रविवार को विकास कार्यों को नई गति देने की घोषणा के साथ कई परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया गया। राजीव कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले कार्यों की शुरुआत कराई। लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं में सुधार की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों के लिए इसे अहम कदम माना जा रहा है।
घोषित परियोजनाओं में राजीव कॉलोनी में नए पार्क का निर्माण, सेक्टर-56 के पार्कों का जीर्णोद्धार और सौंदर्यकरण तथा सेक्टर-56ए की 18 और 24 मीटर चौड़ी सड़कों की मरम्मत शामिल है। सड़कों की खराब हालत और पार्कों की जर्जर स्थिति को लेकर स्थानीय लोग लगातार आवाज उठा रहे थे। इन कार्यों के पूरा होने से आवागमन सुगम होगा और बच्चों व बुजुर्गों को बेहतर सार्वजनिक स्थल मिल सकेंगे।
पेयजल और धार्मिक स्थल के लिए नई पहल
सेक्टर-56 में चार नए ट्यूबवेल स्थापित किए जाएंगे जिससे जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा सीआईए कार्यालय के सामने छठ घाट का निर्माण भी कराया जाएगा, जिससे त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं को सुविधाजनक और सुरक्षित स्थान मिल सकेगा।
विज्ञापन
2700 करोड़ की भूमिगत बिजली लाइन परियोजना
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि फरीदाबाद में 2700 करोड़ रुपये की लागत से हाई टेंशन बिजली लाइनों को भूमिगत करने की महत्वाकांक्षी योजना शुरू की जा रही है। इसकी शुरुआत एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से होगी। इस परियोजना से सड़कों पर फैले तारों का जाल हटेगा, दुर्घटनाओं का खतरा कम होगा और शहर के सौंदर्यीकरण व चौड़ीकरण कार्यों को गति मिलेगी।
यमुना से सीधे पेयजल आपूर्ति की योजना
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि एनआईटी क्षेत्र में मीठे पानी की कमी लंबे समय से चिंता का विषय रही है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए 250 करोड़ रुपये की लागत से यमुना से सीधे पाइपलाइन के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की योजना लागू की जा रही है। योजना पूरी होने पर हजारों परिवारों को बेहतर गुणवत्ता का पानी मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में एनआईटी-86 के विधायक सतीश फागना ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए केंद्र, राज्य सरकार और नगर निगम मिलकर कार्य कर रहे हैं। वार्ड-1 के निगम पार्षद मुकेश डागर, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे। लोगों ने उम्मीद जताई कि घोषित कार्य तय समयसीमा में पूरे होंगे और क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं से राहत मिलेगी।