{"_id":"6ac3f6b5aedcb0af960f4c1e","slug":"dev-won-the-gold-medal-in-the-71-kg-weight-category-and-happy-won-it-in-the-65-kg-category-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81905-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 71 किलो भार वर्ग में देव और 65 किलो में हैप्पी ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 71 किलो भार वर्ग में देव और 65 किलो में हैप्पी ने जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
59वीं हरियाणा स्कूल स्टेट वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। 59वीं हरियाणा स्कूल स्टेट वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में अंडर-17 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में अलग-अलग भार वर्गों में खिलाड़ियों ने अपनी ताकत और तकनीक का प्रदर्शन किया।
71 किलोग्राम भार वर्ग में रोहतक के देव ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, सोनीपत के देव दूसरे और पलवल के विवेक तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह 65 किलोग्राम भार वर्ग में रोहतक के हैप्पी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। सोनीपत के वंश ने दूसरा और करनाल के हर्ष ने तीसरा स्थान हासिल किया। दोनों भार वर्गों में खिलाड़ियों ने पदक जीतने के लिए पूरे दमखम के साथ मुकाबला किया। वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को स्नैच और क्लीन एंड जर्क के मुकाबलों में अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिला। दोनों स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के सफल प्रयासों के आधार पर उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया गया। इसके बाद दोनों स्पर्धाओं के अंकों को जोड़कर कुल स्कोर तैयार किया गया। इसी के आधार पर खिलाड़ियों की रैंकिंग निर्धारित की गई। खेल शिक्षा अधिकारी हरवीर अधाना ने कहा कि प्रतियोगिता में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।