{"_id":"69ac793e862b7cfdb60b042a","slug":"despite-spending-lakhs-the-drains-are-filled-with-filth-faridabad-news-c-25-1-mwt1001-110394-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: लाखों खर्च के बावजूद नालों में भरी हुई है गंदगी, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: लाखों खर्च के बावजूद नालों में भरी हुई है गंदगी, लोग परेशान
विज्ञापन
-वार्ड 11 के लोगों ने नगर पालिका पर लापरवाही का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। शहर में सफाई व्यवस्था पर हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद नालों की स्थिति बद से बदतर बनी हुई है। इसको लेकर वार्ड नंबर 11 के लोगों में भारी रोष है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका पर सफाई व्यवस्था में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए नालों में जमा गंदगी से जल्द राहत दिलाने की मांग की है।
शनिवार को संवाद के दौरान वार्ड निवासी अनिल जैन, सुरेंद्र कौशिक, सुरेंद्र जैन, जॉनी पाहुजा, सुनील बंसल, देवेंद्र शर्मा, नीरज और मिंटू ने बताया कि नगर पालिका की ओर से सफाई के नाम पर सुबह के समय करीब 70 से अधिक सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है। इसके अलावा रात के समय भी टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से सफाई कार्य कराया जा रहा है, जिसका सालाना ठेका लगभग एक करोड़ रुपये का है। इसके बावजूद गली-मोहल्लों की नालियां गंदगी से लबालब भरी हुई हैं। लोगों का कहना है कि कई बार नगर पालिका में शिकायत करने के बावजूद भी अधिकारी केवल खानापूर्ति कर देते हैं और समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जाता। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस संबंध में उपमंडल अधिकारी (ना.) और जिला नगर आयुक्त को भी पहले शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। लोगों ने प्रशासन से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और नालों की नियमित सफाई कराने की मांग की है।
-- -- -- -- --
गली मोहल्ले और नालों में जमी गंदगी को निकलवाने के लिए कर्मचारियों से बार-बार बोला जाता है। कई बार कर्मचारी कूड़ा निकाल भी देते हैं तो उसे वहीं किनारे पर डाल देते हैं, जो कुछ दिनों बाद दोबारा नालों में गिर जाता है।
विज्ञापन
- जोनी आहुजा
-- -- -- -- -- -
कई स्थानों पर सफाई कर्मचारी सुबह सफाई के बाद कूड़ा नालियों में ही डाल देते हैं, जिससे नालियां रूक जाती हैं। इससे पानी जमा हो जाता और आसपास बदबू फैलती है, जिससे बाजार और मोहल्ले के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- सुरेंद्र जैन
-- -- -- --
शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर कोई विशेष योजना नहीं बनाई गई है केवल खानापूर्ति की जा रही है। कर्मचारी सफाई व्यवस्था के नाम पर केवल झाड़ू मारने तक ही सीमित रह जाते हैं।
- अनिल जैन
-- -- -- -- -
शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा लगातार किया जा रहा है। हर वार्ड में टीम बनाकर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है।
- राजेश मेहता, सचिव, नगर पालिका फिरोजपुर झिरका