{"_id":"613f51908ebc3e494c7e09b5","slug":"dengue-is-increasing-concern-alert-issued-faridabad-news-noi604243616","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में मिल रहे दो नए डेंगू पीड़ित, अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में मिल रहे दो नए डेंगू पीड़ित, अलर्ट जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हर 24 घंटे में डेंगू के दो नए मामलों की पुष्टि हो रही है। बीते 48 घंटों में ही चार नए केस मिले हैं। अब तक 23 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, मलेरिया के सात मामलों की पुष्टि भी जा चुकी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ती जा रही है। बढ़ते मामलों पर संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
बुखार पीड़ितों की होगी जांच
डेंगू के मामले बढ़ने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने अपने स्तर पर मोर्चा संभाल लिया है। अस्पताल में आने वाले बुखार पीड़ितों की मलेरिया-डेंगू की जांच अनिवार्य कर दी गई है। सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. विनय गुप्ता ने बताया कि ओपीडी में आने वाले बुखार पीड़ितों की जांच डेंगू-मलेरिया संदिग्ध के रूप में की जाएगी। साथ ही लोगों को जागरूक करने का अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। इसके साथ एंटीलार्वा एक्टिविटी को बढ़ावा दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों को चिन्ह्ति कर हॉट स्पॉट इलाकों में डोर-टू-डोर सर्वे किया जाएगा।
ओपीडी-इमरजेंसी में बढ़ रहे मरीज
बुखार पीड़ितों की संख्या भी इन दिनों तेजी से बढ़ रही है। बीके नागरिक अस्पताल व निजी अस्पतालों में पेचिश व बुखार के मरीज इसमें शामिल हैं। वायरल पीड़ितों में बच्चे भी शामिल हैं। सोमवार को बीके अस्पताल की ओपीडी व इमरजेंसी में भीड़ रही। ज्यादातर ने मेडिसिन-ओपीडी में वायरल बुखार के उपचार का पर्चा बनवाया। उधर, डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए बीके नागरिक अस्पताल में सुविधाएं दुरुस्त की जा रही हैं। अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सविता यादव ने बताया कि बीते कुछ दिनों से मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। बाल विभाग से मिले डेटा के अनुसार बच्चों को वायरल बुखार और सर्दी-जुकाम ज्यादा हो रहा है। फिलहाल दो बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़ने पर दस बेड का वार्ड बनाया गया है। तीन मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। नागरिक अस्पताल में प्रबंधन ने अपने स्तर पर तैयारी दुरुस्त कर ली है।