फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dengue cases may increase after rain, department level

Faridabad News: बरसात के बाद बढ़ सकते हैं डेंगू के मामले, विभाग सतर्क

Mon, 11 Sep 2023 06:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 06:35 PM IST
विज्ञापन
Dengue cases may increase after rain, department level
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। दो दिन से लगातार हो रही बारिश से डेंगू के मामलों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। इसको लेकर सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय गुप्ता ने समीक्षा बैठक की। बैठक में डेंगू को लेकर विभाग द्वारा उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की गई।


सीएमओ ने बताया कि दो दिनों से हो रही बरसात की वजह से डेंगू के मामले बढ़ने की संभावना है। अभी जिले में डेंगू के 62 मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसमें से तीन मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। जिले के 156 जल समिति में गंबूजिया मछली को छोड़ा हुआ है। इसके अलावा 40 कर्मचारियों की चार टीम जिले में अलग अलग जगहों पर जाकर लार्वा जांच कर रही हैं। बैठक में कर्मचारियों ने बताया कि 300 से अधिक ऐसी जगहें हैं, जहां बरसात का पानी एकत्र होता है। उन सभी जगहों पर एंटी लार्वा एक्टिविटी के साथ साथ गंबूजिया मछली भी छोड़ी जाएंगी। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम भगत ने बताया कि मोहना स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में सबसे अधिक लार्वा पाए जाते हैं। इसे नियंत्रित करने के लिए पंचायतों का सहयोग लिया जाएगा। इसके अलावा फॉगिंग बढ़ाई जाएगी। पिछले वर्ष अगस्त तक 48 हजार से अधिक ब्लड स्लाइड तैयार हुई थीं, जबकि इस वर्ष केवल 25 हजार ही हुई हैं। इन्हें बढ़ाने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा स्कूलों, पंचायतों, आरडब्ल्यूए के माध्यम से लोगों को लार्वा से पहचान कराने के लिए कार्यशालाओं एवं जागरूकता कार्यक्रम करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed