{"_id":"6862ccefce1a647dab0c6526","slug":"demonstration-to-stop-demolition-action-in-nehru-colony-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-46323-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नेहरू कॉलोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई रोकने के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नेहरू कॉलोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई रोकने के लिए प्रदर्शन
विज्ञापन
लघु सचिवालय पहुंचकर डीसी को सौंपा ज्ञापन, 10 जुलाई से पहले कब्जा छोड़ना होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पुनर्वास विभाग की जमीन पर नेहरू कॉलोनी में रहने वाले लोगों से कब्जा छोड़ने के लिए नोटिस लगा दिया गया है। जिसको रोकने के लिए सोमवार को बीके चौक पर प्रदर्शन किया । उसके बाद वहां से पैदल मार्च करते हुए लोग सेक्टर 12 स्थित लघु सचिवालय पहुंचे। गेट पर एक घंटे तक प्रदर्शन कर नारेबाजी की। नोटिस के अनुसार 10 जुलाई से पहले कब्जा छोड़ना होगा, उसके बाद तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान पुलिस ने लोगों को लघु सचिवालय के अंदर नहीं जाने दिया । उसके बाद कॉलोनी के कुछ लोगों ने ज्ञापन डीसी के नाम सौंपा। मेट्रो चौक से सैनिक काॅलोनी रोड तक जाम खत्म करने के लिए प्रस्तावित एलिवेटेड पुल की परियोजना को लेकर प्रशासन की ओर से रास्ते में आने वाले अवैध निर्माण को हटाने की तैयारी की जा रही है। उसी के चलते 60 एकड़ जमीन पर नेहरू कॉलोनी के लोगों ने कब्जा करके अवैध कॉलोनी विकसित कर ली है। इस कॉलोनी में करीब 5 हजार से ज्यादा पक्के मकान बने हुए हैं। एलिवेटेड रोड बनने के तहत पुनर्वास विभाग की ओर से लोगों के घरों पर नोटिस लगा दिया गया। उस नोटिस के अनुसार 10 जुलाई से पहले कार्यालय में आकर जमीन पर कब्जे को सरेंडर कर दें। अगर ऐसा लोग नहीं करते है तो कार्रवाई की जाएगी । उसी नोटिस को लेकर पिछले दिनों मस्जिद चौक पर लोगों ने जाम लगाया था। विधायक धनेश अदलखा ने लोगों के बीच जाकर आश्वासन दिया था कि कॉलोनी में नशे का कारोबार होता है। उसी को खत्म करने के लिए नशा माफिया के घर ही टूटेंगे।