फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Demonstration on increasing the security charge in electricity bill

बिजली बिल में सिक्योरिटी चार्ज बढ़ाने पर किया प्रदर्शन

Wed, 07 Apr 2021 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Demonstration on increasing the security charge in electricity bill
फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करते ज्वाइंट ट्रेड यूनियन के कार्यकर्ता । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। बिजली बिल में सिक्योरिटी चार्ज बढ़ाने और गांव खोरी में तोड़फोड़ के विरोध में ज्वाइंट ट्रेड यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर निगम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अग्रिम खपत के नाम पर बिजली उपभोक्ताओं से अतिरिक्त चार्ज के रूप में पांच हजार रुपये की वसूली को लेना बंद करो, खोरी और जमाई कॉलोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई पर रोक लगाओ के नारे लगाए। बाद में उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नाम उपायुक्त यशपाल यादव को ज्ञापन सौंपा और सरकार से सिक्योरिटी चार्ज वापिस लेने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार सुबह ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक), सेंटर ऑफ ट्रेड यूनियन कांग्रेस (सीटू), इंडियन ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक), हिंद मजदूर सभा (एचएमएस), इंडियन काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन (आईसीटीआईयू) और बैंकों के कार्यकर्ता नगर निगम मुख्यालय पर एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व एटक के मिथलेश कुमार, सीटू के विजय झा, एचएमएस डीएन मिश्रा, इंटक के हुकम चंद बेनीवाल, आईसीटी यूके कामरेड जवाहरलाल ने संयुक्त रूप से किया। एटक के प्रधान आरएन सिंह ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम पर उपभोक्ताओं के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मीटर कनेक्शन के साथ ही बिजली विभाग ने सिक्योरिटी के नाम पर अतिरिक्त जमा राशि पहले ही ले रखी है। अब फिर से उपभोक्ताओं से यह राशि वसूली जा रही है। इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सीटू के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने जिला प्रशासन पर गांव खोरी और जमाई कॉलोनी में तोड़फोड़ करने की निंदा की। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधिकारी पहले अरावली में बने अवैध फार्म हाउस पर कार्रवाई करें। कार्रवाई के नाम पर निगम को गरीब लोगों के ही घर दिखाई देते हैं। जिन आदेशों का निगम हवाला देता है वह सभी के लिए एक समान लागू होते हैं। सर्वोच्च न्यायालय और एनजीटी का फैसला सभी पर एक समान लागू होना चाहिए। निगम के अधिकारी तोड़फोड़ करने में दोहरे मानदंड अपना रहे हैं। उन्होंने किसान आंदोलन का भी समर्थन करते हुए सरकार से किसानों के खिलाफ बनाए गए तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed