फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Demonstration on booster for drinking water problem

पेयजल की समस्या के लिए बूस्टर पर प्रदर्शन

Sun, 25 Jul 2021 07:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Demonstration on booster for drinking water problem
फरीदाबाद। एनआईटी में पेयजल समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। वार्ड तीन के बाद अब वार्ड नंबर पांच में पानी की समस्या बढ़ गई है। पानी की समस्या से परेशान वार्ड नंबर पांच के लोगों ने रविवार को पर्वतीया कॉलोनी बूस्टर पर विरोध प्रदर्शन किया। नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद गुरुद्वारा रोड डिस्पोजल चौक पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधिकारियों को मौके पर बुलाकर प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

लोगों ने पानी समस्या का समाधान करने के लिए मंगलवार तक का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद बुधवार को हजारों लोग निगम मुख्यालय पहुंचकर अधिकारियों का घेराव करने की चेतावनी दी है। वार्ड नंबर निवासी पांच निवासी अजय सिंह, पवन जोशी, संजय सिंह, धर्मेंद्र, निक्कू, विपिन राय, राजेश तनेजा आदि ने बताया कि उनके यहां 21 जून से पानी नहीं आ रहा है। निगम अधिकारियों को लगातार पानी की समस्या से अवगत कराया जा रहा है, लेकिन अब तक समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। पहले भी हर चौथे दिन पानी आता था। लेकिन एक माह से अब छठे दिन पानी आ रहा है, वह भी एक से दो घंटे पानी देते हैं। वार्ड में करीब 18 से 20 हजार की आबादी रहती है। नगर निगम की बदइंतजामी के कारण पानी की समस्या सेक्टर-22, 23, 24, जवाहर कॉलोनी, सेक्टर-55, संजय कॉलोनी, जीवन नगर, गोंछी में भी बनी हुई है। हाल ही में रेनीवेल की सप्लाई फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) के पास चली गई है। ऐसे में निगम प्रशासन पानी सप्लाई को लेकर हाथ खड़े कर देता है। निगम अधिकारी कहते हैं कि रेनीवेल से सप्लाई आएगी तभी हम आगे दे पाएंगे।
विज्ञापन

वर्जन
वार्ड नंबर पांच में पानी समस्या का पता किया जाएगा। इसके बाद समस्या का पूर्ण समाधान कराया जाएगा। जिससे बार-बार लोगों को पानी के लिए परेशान न होना पड़े। - रवि शर्मा, अधीक्षण अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed