फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Demonstration of Anganwadi workers amid rain

बारिश के बीच आंगनबाड़ी वर्कर्स का प्रदर्शन

Wed, 28 Jul 2021 06:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of Anganwadi workers amid rain
फरीदाबाद। आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर ने बुधवार को बारिश के बावजूद अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सेक्टर-15 स्थित आईसीडीएस की कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय पर महानिदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग के नाम 13 सूत्री मांगों का ज्ञापन जिला कार्यक्रम अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

सीटू के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने बताया कि सरकार आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्परों की मांगों और समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। आंगनबाड़ी वर्कर्स को जब तक स्मार्ट फोन नहीं किए जाते, तब तक पोषण ट्रैक एप डाउनलोड करने का दबाव नहीं बनाया जाए। सरकार ऑनलाइन काम करने के लिए फोन रिचार्ज करने के लिए 500 रुपये दे। इसके साथ ही वर्करों को प्रशिक्षण दिया जाए। तब तक ऑनलाइन काम करने का दबाव सरकार के द्वारा नहीं बनाया जाए। उन्होंने आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्परों को मानदेय हर महीने की सात तारीख को देने की मांग की। सेंटरों पर समय पर राशन नहीं पहुंचाने पर भी नाराजगी व्यक्त की। जिला प्रधान देवेंद्ररी शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्पर को सेवानिवृत्त के लाभ मिलना चाहिए। सभी नौ अगस्त को जिला मुख्यालय पर सीटू के बैनर तले होने वाले प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। जिला सचिव मालवती ने प्रत्येक आंगनवाड़ी सेंटर पर पीने के पानी के कैंपर, पंखे, झाड़ू, अलमारी और तमाम जरूरी सामान देने की मांग पर जोर दिया। इस मौके पर बिधु प्रभा, लालबाबू शर्मा, धर्मवीर वैष्णव, गीता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed