{"_id":"61c0bf21588846078a14a338","slug":"demonstration-done-for-not-getting-admission-under-134a-school-operators-are-not-giving-admission-to-students-faridabad-news-noi622462845","type":"story","status":"publish","title_hn":"134ए के तहत दाखिला नहीं मिलने पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
134ए के तहत दाखिला नहीं मिलने पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
Demonstration done for not getting admission under 134A, school operators are not giving admission to students
फरीदाबाद। 134ए के तहत निजी स्कूलों में निशुल्क पढ़ाई के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को निजी स्कूलों का आवंटन कर दिया गया है। आरोप है कि निजी स्कूल संचालक इन विद्यार्थियों का दाखिला नहीं ले रहे हैं। इसे लेकर सोमवार को अभिभाव ने सेक्टर-16 स्थित शिक्षा विभाग के कार्यालय में प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि विभाग की ओर से सीट आवंटित कर दी गई है। लेकिन स्कूल संचालकों की ओर से छात्रों का दाखिला नहीं लिया जा रहा है। वहीं, शिक्षा विभाग का कहना है कि अगर स्कूल संचालक इन छात्रों का दाखिला नहीं लेते हैं, तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएंगी।
अभिभावकों का कहना है कि सीट आवंटित होने के बाद फैक्टरी से छुट्टी लेकर रोजाना स्कूल जाते हैं। लेकिन स्कूल संचालक बच्चों का दाखिला लेने को तैयार नहीं है। संचालक कहते हैं कि विभाग की ओर से अभी तक किसी प्रकार का दिशा निर्देश नहीं मिला है। विभाग की ओर से दिशानिर्देश मिलने के बाद दाखिला ले लिया जाएगा। जबकि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में दिशानिर्देश जारी कर दिया गया है। इससे नाराज होकर सोमवार सुबह करीब 11 बजे अभिभाव सेक्टर-16 स्थित शिक्षा विभाग के कार्यालय पर पहुंचे। वहां जमकर हंगामा मचाया। विभाग के अधिकारियों ने अभिभावकों का आश्वासन दिया है, उनका दाखिला जल्द कराया जाएगा।
स्कूल संचालकों को दिशानिर्देश जारी कर दिया गया है। जिन विद्यार्थियों का स्कूल आवंटित हो गया है, उन्हें 24 दिसंबर से पहले दाखिला देना होगा। अगर स्कूल संचालक दाखिला नहीं देते है, तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएंगी। - मुनेश चौधरी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
134ए के तहत जो विद्यार्थी पिछले छह वर्षों से निजी स्कूल में पढ़ रहे हैं। उन विद्यार्थियों की सरकार की ओर से फीस नहीं आ रही है। ऐसे में स्कूल संचालकों को नए विद्यार्थियों का दाखिला देने में दिक्कत हो रही है। कोर्ट में भी मामला विचाराधीन है। - एसएस गुसाई, स्टेट प्रधान हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कांफ्रेंस