फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Demonstration and sloganeering, work affected, corporation gate locked for second day, 1050 crore transactions stopped in banks

धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी, कामकाज प्रभावित, दूसरे दिन भी निगम के गेट पर तालाबंदी, बैंकों में रुका 1050 करोड़ का लेनदेन

Tue, 29 Mar 2022 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Demonstration and sloganeering, work affected, corporation gate locked for second day, 1050 crore transactions stopped in banks
फरीदाबाद में राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर नीलम चौक के पास प्रदर्शन करते डाककर्मी । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। केंद्र और राज्य सरकार की कर्मचारी एवं मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ ट्रेड यूनियन के आह्वान पर कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने नगर निगम मुख्यालय गेट पर ताला लगाकर जमकर नारेबाजी की। वहीं, बैंकों का कामकाज भी लगभग ठप रहा। दूसरे दिन बैंकों में करीब 1050 करोड़ का लेनदेन प्रभावित रहा। वहीं रोडवेज बसों के चक्का जाम से लंबी दूरी के यात्रियों का भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन कर्मचारियों ने निगम के तीनों जोनों में कामकाज ठप रखा। कर्मचारियों ने सबसे पहले बीके चौक स्थित निगम मुख्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया। इससे पेयजल, सीवर और गृहकर आदि भरने के लिए आए लोगों को काफी परेशानी हुई। मजबूरी में लोगों को गेट फांदकर आवाजाही करनी पड़ी। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन के हड़ताल में शामिल होने के कारण आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी सेवाएं बाधित रहीं। यही स्थिति हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कार्यालय में देखने को मिली। दिनभर लोग अपने कामों के लिए इधर-उधर भटकते रहे। यही स्थिति डाक विभाग में देखने को मिली। मंगलवार यहां भी कोई काम नहीं हुआ। पैसे के लेनदेन के लिए पहुंचे लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने पलवल, धारुहेड़ा, रेवाड़ी, मानेसर और गुरुग्राम का दौरा कर बताया कि हड़ताल ऐतिहासिक रही है। उन्होंने कहा कि अतिशीघ्र राज्य कार्यकारिणी की बैठक आयोजित कर आंदोलन तेज करने का एलान किया जाएगा। उन्होंने राज्य की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार से कर्मचारियों द्वारा की गई सफल हड़ताल में दिखाए गए आक्रोश का आदर करते हुए पुरानी पेंशन बहाली, कच्चे कर्मियों को पक्का करने, निजीकरण की मुहिम को रोकने, लिपिक का वेतन 35,400 करने, ग्रुप डी से ग्रुप सी में पदोन्नति कोटा बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने और पदोन्नति की समय सीमा घटाकर 2 साल करने, खाली पड़े लाखों पदों को भरने व स्वास्थ्य विभाग के सिक्योरिटी गार्ड को नौकरी से प्रस्ताव को रद्द करने व छंटनी ग्रस्त पीटीआई आदि मांगों का समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘बैंक बचाओ-देश बचाओ’ के लगाए नारे
अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ के आह्वान पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के विरोध में बैंकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। हरियाणा बैंक एंपलाइज फेडरेशन नीलम बाटा रोड स्थित केनरा बैंक परिसर में विरोध प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने ‘बैंक बचाओ-देश बचाओ’ के नारे लगाए। बैंकों में लेनदेन प्रभावित रहने से लोगों को नकदी जमा करने और निकालने में काफी परेशानी हुई। एटीएम में नकदी खत्म होने से दिनभर लोग पैसों के लिए भटकते रहे। बैंकों का लेनदेन ठप रहा। चेक क्लीरेंस में फंसे रहे। बैंकों की हड़ताल से दूसरे दिन में लगभग 1050 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है। फेडरेशन के सचिव कृपा राम शर्मा ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मान लेती, तब तक बैंक यूनियन का प्रदर्शन समय-समय पर जारी रहेगा। हरियाणा बैंक एंपलाइज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष भोले सिंह ने बताया कि दूसरे दिन भी बैंकों में हड़ताल सफल रही। किसी प्रकार कोई लेनदेन नहीं किया गया। एटीएम में कैश नहीं डाला गया।

आयकर विभाग में ठप रहा कामकाज
आयकर कर्मचारी संघ ग्रुप सी फरीदाबाद शाखा (आईटीईएफ) में भी हड़ताल दूसरे दिन जारी रही। यूनियन के पदाधिकारियों और सैकड़ों कर्मचारियों ने एनआईटी-4 कार्यालय में कामकाज ठपकर धरना प्रदर्शन किया। इस हड़ताल की अध्यक्षता यूनियन के प्रधान अशोक कुमार टोगरा ने की। उन्होंने बताया कि ट्रेड यूनियन के आवाहन पर आयकर की हड़ताल की गई। इस अवसर पर सुभाष चंद, विमलेश कुमार, सचिव संदीप राव, उप प्रधान किशन आर्या, क्षेत्रीय सचिव सुमित कुमार, अनिल बत्रा, रजनी रानी, पूजा यादव, हरिओम यादव व हेमंत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed