फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Demonstration against rising prices of petrol and diesel

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन

Fri, 11 Jun 2021 05:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 05:03 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against rising prices of petrol and diesel
फरीदाबाद। महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए शुक्रवार को विपक्षी दल मोर्चा संभाल मैदान में उतरा और जमकर विरोध जताया। इस दौरान पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम के साथ कोरोना महामारी की मार, देश में आर्थिक मंदी, निजी स्कूलों की लूट और बिजली बिल के नाम पर पड़े बोझ जैसे मुद्दे उठाए गए। जिले में कांग्रेस के अलग-अलग खेमे ने क्षेत्रवार प्रदर्शन किया, वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) ने भी सरकार को घेरा।
विज्ञापन

आप ने लघु सचिवालय में किया विरोध-प्रदर्शन
भाजपा सरकार में पेट्रोल के सैकड़ा पार करने और सरसों तेल के दामों में लगे दोहरे शतक के साथ रसोई गैस सहित अन्य खाद्य पदार्थों के दामों में हुई बढ़ोतरी को मुद्दा बनाते हुए शुक्रवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय परिसर में आप कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद व आप के प्रदेश प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता, जिलाध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना आदि मौजूद रहे। आप कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि लोगों को खुद को जीवित रखने के लिए दो वक्त की रोटी के लाले पड़े हैं और खाद्य पदार्थों के दामों में हो रही बढ़ोतरी कमर तोड़ रही है। सरसों के तेल के दाम दोगुने हो गए हैं। रसोई गैस सिलिंडर पर मिलने वाली सब्सिडी खत्म कर दी गई। 818 रुपये में रसोई गैस सिलिंडर मिल रहा है, ऐसे में लोग घर कैसे चलाएंगे। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार सस्ते पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के वादे करके सत्ता पर काबिज हो गई। देश में गरीबों को उज्ज्वला स्कीम के तहत मुफ्त में सिलिंडर देकर वाहवाही लूटने वाली सरकार ने लोगों के साथ भद्दा मजाक किया है। अब हालात यह हैं कि सिलिंडर है, लेकिन गैस भराने के लिए रुपये नहीं हैं।
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के दाम से तिजोरी भर रही भाजपा : बलजीत कौशिक
पेट्रोल-डीजल सहित तमाम खाद्य पदार्थों पर बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने विधानसभा क्षेत्रवार प्रदर्शन किया। फरीदाबाद विधानसभा के पूर्व विधायक आनंद कौशिक के भाई व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने कार्यकर्ताओं सहित सेक्टर-12 स्थित पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया। इस दौरान लघु सचिवालय पहुंचकर एसडीएम परमजीत चहल को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं इस दौरान कोरोना महामारी में जान गंवा चुके लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। बलजीत कौशिक ने कहा कि मंदी और महामारी की मार लोग झेल रहे हैं। लोगों के कामकाज छूट गए हैं। व्यापार ठप है। दुकानें बंद हैं। ऐसे में पेट्रोल और डीजल के दामों में हर दिन बढ़ोतरी हो रही है। सरकार कीमतों पर अंकुश लगाने में फेल साबित हुई है। इस मौके पर डॉ. सौरव शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव किसान कांग्रेस राकेश भड़ाना, एडवोकेट विनोद कौशिक, कांग्रेस नेता विजय कौशिक, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सुनीता फागना, गौरव ढींगरा, रंधावा फागना, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, पटेल नगर प्रधान हरिलाल गुप्ता, दक्ष भड़ाना, एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष विकास फागना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भैंसा बुग्गी पर सवार होकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी लखन सिंगला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इंदिरा कांप्लेक्स स्थित पेट्रोल पंप पर भैंसा बुग्गी पर बैठकर प्रदर्शन किया। इस दौरान रोष यात्रा निकाली गई। लखन सिंगला ने खुद बुग्गी चलाते हुए प्रदर्शन किया। वहीं कार्यकर्ताओं ने गाड़ी को धक्का लगाते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने के चलते अब लोगों को धक्का मारकर ही गाड़ी चलानी होगी। इस मौके पर राकेश भड़ाना, जुनैल हुसैन, गुलाब सिंह आदि मौजूद रहे।

एनआईटी विधायक व कांग्रेस प्रवक्ता ने किया प्रदर्शन
सोहना रोड पर कांग्रेस की ओर से आयोजित महंगाई विरोधी प्रदर्शन में एनआईटी विधायक नीरज शर्मा और कांग्रेस प्रवक्ता सुमित गौड़ शामिल हुए। इस दौरान तेवतिया पेट्रोल पंप पर रोष जताया गया। वहीं लघु सचिवालय पर प्रदर्शन में कांग्रेस नेता योगेश गौड़, राकेश भड़ाना, योगेश ढींगड़ा, एसएल शर्मा, संजय सोलंकी, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed