फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Demand to set up garbage disposal plant at another place

Faridabad News: कूड़ा निस्तारण प्लांट दूसरी जगह लगाने की मांग

Sat, 23 Nov 2024 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Demand to set up garbage disposal plant at another place
राज्य मंत्री से मिले धरने पर बैठे मोठूका के ग्रामीण
विज्ञापन

राज्य मंत्री आज करेंगे मौका मुआयना, अधिकारी समाधान निकालने का करेंगे प्रयास

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। कूड़ा निस्तारण प्लांट के विरोध में धरने पर बैठे मोठूका गांव के ग्रामीण राज्य मंत्री से मिलने उनके निवास स्थान पर पहुंचे और गांव के बीच बन रहे प्लांट को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की। ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद राज्यमंत्री राजेश नागर ने शहरी स्थानीय निकाय मंत्री और चंडीगढ़ अधिकारियों सहित निगम आयुक्त को समस्या के समाधान के लिए कोई सुझाव निकालने का निर्देश दिया। इसके अलावा राज्य मंत्री ने ग्रामीणों को शनिवार को मौके का मुआयना करने का आश्वासन दिया। हालांकि, आश्वासन मिलने के बाद भी ग्रामीण असमंजस में हैं।


नगर निगम की ओर से गांव मोठूका में कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाया जा रहा है। यहां शहर के अलग-अलग इलाकों से कूड़ा लाया जाएगा और उसका निस्तारण कर उससे चारकोल बनाया जाएगा। गांव में प्लांट लगाने को लेकर ग्रामीणों लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कूड़ा निस्तारण प्लांट लगने से हवा प्रदूषित हो जाएगी। जहरीली हवा में लोगों का सांच लेना मुश्किल हो जाएगा। वहीं, बीमारियों का खतरा बढ़ जाएगा। इस कारण वह किसी भी कीमत पर गांव में प्लांट नहीं लगने देंगे। यहां लोग पिछले 12 दिनों से धरने पर बैठे है। ग्रामीणों को कहीं से भी सहायता नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed