फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Demand to remove illegal dairy and abandoned animals

Faridabad News: अवैध डेयरी एवं लावारिस पशुओं को हटाने की मांग

Tue, 03 Dec 2024 01:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Demand to remove illegal dairy and abandoned animals
सेक्टर-37 आरडब्ल्यूए ने बैठक कर सुनी सेक्टरवासियों की समस्याएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर- 37 स्थित एफ पाॅकेट में आरडब्ल्यूए ने पाकेट वाइज बैठक का आयोजन किया। बैठक में मौजूद सेक्टर के विभिन्न पॉकेट के लोगों ने अवैध डेयरी एवं लावारिस पशुओं को हटाने की मांग की। आरडब्ल्यूए की वरिष्ठ उपप्रधान आशा शर्मा और मीडिया सचिव एसएन मिश्रा ने बताया कि सेक्टर में सनातन धर्म मंदिर के साथ हुडा की जमीन पर अवैध कब्जा कर कुछ लोगों ने भैंसों की डेयरी बनाई हुईं हैं। इससे सेक्टर और मंदिर में दुर्गंध से लोग पूरे दिन परेशान रहते हैं। इसके अलावा सड़क पर उपला, भैंसों को नहलाना और गोबर को सीवर में बहाते हैं। पशुओं को चरने के लिए सेक्टर में छोडं देते हैं। जो दुर्घटना का कारण बनते हैं। इस संबंध में आरडब्ल्यूए पदाधिकारी कई बार नगर निगम के अधिकारियों से मिल चुके हैं लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। वहीं, बैठक में पार्कों के सौंदर्यीकरण को लेकर तिकोना पार्क की जिम्मेदारी गुरिंदर ग्रेवाल और श्याम पार्क की देखभाल की जिम्मेदारी सुखराम शर्मा को सौंपी गई। बैठक में कविता, लाला विनोद कुमार, जिन्दल, लाला सुरेन्द्र कुमार, राकेश शर्मा, पंडित सुखराम शर्मा और वाईपी सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed