{"_id":"656239764dd4701a6f0f6218","slug":"demand-to-remove-65-year-old-water-tank-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-17222-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 65 वर्ष पुरानी पानी की टंकी को हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 65 वर्ष पुरानी पानी की टंकी को हटाने की मांग
विज्ञापन
सेक्टर में व्याप्त समस्याओं को लेकर बैठक का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। आरडब्ल्यूए सेक्टर-10 डी2 ब्लाॅक की ओर से सेक्टर में व्याप्त समस्याओं को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रधान जगजीत सिंह नैन ने की। इस दौरान लोगों ने सामुदायिक भवन में बनी 65 वर्ष पुरानी पानी की टंकी को हटाने की मांग की है।
पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह और वरिष्ठ अधिवक्ता शिवदत्त वशिष्ठ ने कहा कि सामुदायिक केंद्र के अंदर पानी की टंकी खस्ता हालत में है जोकि लगभग 60-65 वर्ष पुरानी है। शहर में आए दिन भूकंप के झटके भी आते रहते हैं, जिस कारण यह कभी भी गिर सकती है। यहां कोई बड़ा हादसा हो सकता है। टंकी से कंक्रीट के बड़े-बड़े टुकड़े गिरते रहते हैं। धीरे-धीरे टंकी का झुकाव एक तरफ होता जा रहा है, जिससे गिरने की संभावना काफी बढ़ गई है। इसलिए नगर निगम से इसे तुंरत हटाए और इसकी जगह नई टंकी बनाए। इस मौके पर उप प्रधान दीपा शर्मा, रश्मि महाजन व अन्य मौजूद रहे।