फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Demand for the registration of shops and resolution of pending cases.

Faridabad News: दुकानों की रजिस्ट्री और लंबित मामले का समाधान करने की मांग

Tue, 25 Aug 2026 01:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Demand for the registration of shops and resolution of pending cases.
हरियाणा व्यापार मंडल ने निगम अधिकारियों को सौंपा पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। हरियाणा व्यापार मंडल, जिला फरीदाबाद शाखा ने स्वामित्व योजना के तहत वर्षों से दुकानों का मालिकाना हक मिलने का इंतजार कर रहे दुकानदारों की मांग नगर निगम के समक्ष उठाई । जिला अध्यक्ष राम जुनेजा के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को पत्र सौंपकर दुकानों की रजिस्ट्री करवाने और लंबित मामले का समाधान करने की मांग की।

व्यापार मंडल के अनुसार बल्लभगढ़ जोन के अंबेडकर चौक-हेली गेट क्षेत्र में वर्ष 1971-72 में नगर निगम फरीदाबाद की ओर से खुली नीलामी के माध्यम से 10 दुकानों का अलॉटमेंट किया गया था। इसके बाद वर्ष 1976-77 में 21 अन्य दुकानों का अलॉटमेंट हुआ। दुकानदारों ने नगर निगम की निर्धारित राशि वर्ष 1999 तक जमा कराई।
विज्ञापन


व्यापारियों ने बताया कि वर्ष 1999 में स्वामित्व योजना के तहत दुकानों को फ्री होल्ड करने के लिए निगम की ओर से नोटिस जारी किया गया था। इनमें 19 दुकानदारों ने निर्धारित राशि नगर निगम में जमा भी करा दी थी। व्यापारियों का कहना है कि उस समय राशि जमा करवाते वक्त पॉलिसी में आरओडब्ल्यू (राइट ऑफ वे) का कोई उल्लेख नहीं था। वर्ष 1971-72 में दुकानों की नीलामी के दौरान भी इसका जिक्र नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार मंडल ने कहा कि वर्ष 1971-72 की नीलामी वाली दुकानों में कई दुकानदारों की पूरी राशि 1999 में जमा हो चुकी है। वहीं 1976-77 में अलॉट हुई 21 दुकानों में से आठ दुकानों की फुल एंड फाइनल पेमेंट भी 1999 में जमा हो चुकी है।


व्यापारियों ने सरकार से मांग की कि इन दुकानदारों को मौजूदा स्वामित्व नीति में शामिल कर उन्हें दुकानों का मालिकाना हक और रजिस्ट्री का अधिकार दिया जाए। इस दौरान बल्लभगढ़ व्यापार मंडल के प्रधान प्रेम खट्टर, विजय अरोड़ा, अशोक कत्याल, राकेश जिंदल, दिनेश बंसल, पवन मेंदीरत्ता, भारत अरोड़ा, मनोज और रूपेश अग्रवाल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed