फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Demand for re-running of closed trains at the time of Corona epidemic

Faridabad News: कोरोना महामारी के समय बंद की ट्रेनों को दोबारा चालाने की मांग

Wed, 09 Aug 2023 09:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 09:37 PM IST
विज्ञापन
Demand for re-running of closed trains at the time of Corona epidemic
- केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल मिले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बुधवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मिलकर फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के रेल यात्रियों की मांगों के लिए मांगपत्र सौपा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मांग रखी की कोरोना महामारी की रोकथाम के दिशा-निर्देशों के चलते कुछ दैनिक रेलगाडियों को बंद कर दिया था। रेल मंत्री के सामने दिल्ली-भोपाल शताब्दी और वंदे भारत रेल संख्या (20172) हजरत निजामुद्दीन से रानी कमलापति (हबीबगंज) ट्रेन का ठहराव फरीदाबाद स्टेशन पर करवाने की मांग भी शामिल है।

केंद्रीय राज्यमंत्री कहा कि फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत बहुत संख्या में स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र, दैनिक मजदूरी करने वाले श्रमिक वेतनभोगी, सरकारी और प्राइवेट नौकरी पेशा कर्मचारी, व्यापारी व अन्य यात्रीगण कई कारणों से दिल्ली आते-जाते रहते है। यहां रेल गाड़ियों का परिचालन सही ढंग से न होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कम ट्रेनों के ही चलने के कारण और यात्रियों की अधिकता के चलते यात्री अपने जीवन को खतरे में डालकर ट्रेनों में सफर कर रहे हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र की रीढ़ मानी जाने वाली ईएमयू रेलगाड़ियां जो पहले की तुलना में बहुत कम चल रही है, उनको पुनः चालू किया जाए। राज्य मंत्री ने रेल मंत्री के सामने दिल्ली-भोपाल शताब्दी व वंदे भारत रेल संख्या (20172) हजरत निजामुद्दीन से रानी कमलापति (हबीबगंज) का ठहराव फरीदाबाद स्टेशन पर कराने की मांग रखी। इसके अलावा क्षेत्र की जनसंख्या को देखते हुए वर्तमान में चलने वाली सभी ईएमयू में यात्री डिब्बों के संख्या बढ़ाकर 20 डिब्बे किये जाए। पलवल, बल्लभगढ़, फरीदाबाद व आसपास की विशाल जनसंख्या वाले इस रूट पर कोई मेल/ एक्सप्रेस की नई सुविधा देहरादून एक्सप्रेस (19019/20) का ठहराव पलवल, बल्लभगढ़ स्टेशन पर खत्म कर दिया है, तूफान एक्सप्रेस (13008/13007) व जनता एक्सप्रेस (19024/23) अभी तक पुनः चालू नहीं किया गया है। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलगाड़ी संख्या 12963/64 सेवाड़ एक्सप्रेस तथा 19019/20 को इन ट्रेनों के टाइम पर ठहराव दोनों दिशाओं में पलवल, बल्लभगढ़ में यात्री सुविधा ग्राउंड पर किया जाए। ईएमयू संख्या 64167 सुबह 03: 50 बजे नई दिल्ली से अलीगढ़ तक जाती थी, यह गाड़ी वापस अलीगढ़ से नई दिल्ली रात्री 21: 30 बजे पर पलवल के लिए रवाना होती थीं। यह गाड़ी आवश्यक रूप से चलाई जाए। इस ट्रेन की मदद से पलवल व आसपास के एरिया के लोग शताब्दी व अन्य गाडि़यां दिल्ली जाकर पकड़ते हैं। रात को नई दिल्ली से पलवल के लिए रात आठ से 12 बजे बजे तक कोई ईएमयू नहीं है। इससे अलीगढ़ वाली गाड़ी दोनों तरफ चलाने की मांग की। इसके आलावा ईएमयू 64075 सुबह 7:15 पर पलवल से रवाना होती थी, उसको पुनः चालू करवाना आवश्यक है। सुबह कोसी वाली ईएमयू जो सुबहि 8: 48 बजे पलवल से नई दिल्ली के लिए चलती थी, को चालू करवाया जाए। शाम को ईएमयू. 64061 व वापस आने वाली ईएमयू पलवल से चलती थी, को पुनः चालू करवाया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed