{"_id":"69d2ad9ff9337c439f00d564","slug":"demand-for-compensation-for-crop-damage-caused-by-hailstorm-calls-raised-to-simplify-procurement-norms-faridabad-news-c-24-1-pal1006-123066-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ओलावृष्टि से फसल नुकसान पर मुआवजे की मांग, खरीद नियम सरल करने की उठी आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ओलावृष्टि से फसल नुकसान पर मुआवजे की मांग, खरीद नियम सरल करने की उठी आवाज
विज्ञापन
पलवल। संयुक्त किसान मोर्चा ने जिले में लगातार हो रही बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि से रबी फसलों को हुए भारी नुकसान पर किसानों के लिए तत्काल मुआवजे की मांग की है। मोर्चा ने सरकार से प्रभावित गांवों में विशेष गिरदावरी कराने और किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा देने की मांग की है।
जाट धर्मशाला में आयोजित बैठक में किसान नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान और धर्मचंद घुघेरा ने बताया कि हाल की बारिश और शनिवार को हुई ओलावृष्टि से गेहूं सहित अन्य रबी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष खरीफ सीजन में भारी वर्षा और जलभराव से लाखों एकड़ फसल बर्बाद हुई थी। सरकार की घोषणा के बावजूद जिले के किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है। बैठक में रबी फसल खरीद के नए नियमों पर भी कड़ा विरोध जताया गया। किसान नेताओं ने कहा कि 12 फीसदी नमी की सख्त शर्त के कारण खरीद प्रक्रिया में बाधाएं आ रही हैं। किसानों को गेट पास बनवाने के लिए मंडियों में घंटों लंबी कतारों में भूखा-प्यासा खड़ा रहना पड़ रहा है। मोर्चा ने मांग की कि खरीद नियमों को तुरंत सरल किया जाए। संवाद