फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Demand for action against officers responsible for IPS officer's suicide

Faridabad News: आईपीएस अधिकारी की आत्महत्या के जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई की मांग

Sun, 12 Oct 2025 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Demand for action against officers responsible for IPS officer's suicide
सफाई कर्मचारी 15 अक्टूबर को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को नगर निगम कार्यालय के प्रांगण में जिला स्तरीय विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आईपीएस वाई पूरण कुमार को भी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने वरिष्ठ आईपीएस वाई पूरण कुमार की आत्महत्या को संस्थागत हत्या करार दिया है। उन्होंने ऐलान किया कि इस हत्या के जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर सभी विभागों के सफाई कर्मचारी 15 अक्टूबर को रातभर जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन उपायुक्त को सौंपेंगे। इसके बावजूद शोकाकुल परिवार को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। गोष्ठी को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा ने निष्पक्ष जांच करके सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा उनके परिवार को समुचित सुरक्षा उपलब्ध करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed