फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Delivery boy arrested for providing bank account to cyber fraudsters.

Faridabad News: डिलीवरी बॉय ने साइबर ठगों को उपलब्ध कराया बैंक खाता, गिरफ्तार

Wed, 16 Sep 2026 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Delivery boy arrested for providing bank account to cyber fraudsters.
फरीदाबाद। एप डाउनलोड करने के बाद बैंक खाते से रुपये निकलने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी निवासी विपिन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

विपिन हापुड़ में डिलीवरी बॉय का काम करता है और उसने साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराया था। मामले में अब तक एक खाताधारक समेत चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि भाटिया कॉलोनी, बल्लभगढ़ निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसने तीस नवंबर 2025 को मोबाइल में एप डाउनलोड किया था। इसके बाद बैंक खाते से तीन अलग-अलग लेनदेन के जरिये 50 हजार, 40 हजार और पांच हजार रुपये निकाले गए। कुल 95 हजार रुपये की ठगी के बाद साइबर थाना बल्लभगढ़ में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि विपिन ने खाताधारक दिपांशु का बैंक खाता रजत के माध्यम से प्राप्त कर साइबर ठगों तक पहुंचाया था। साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने आरोपी विपिन को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed